-
छोटे पर्दे के कई टीवी सीरियल्स ऐसे हैं जो मनोरंजन के साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर डालती हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से अनुपमा (Anupama) तक जैसे सुपरहिट सीरियल्स में महिलाओं को चूल्हा चौका छोड़ बिजनेस में सफलता हासिल करते दिखाया गया है। आइए डालते हैं एक नजर:
-
टीवी शो बन्नी चाव होम डिलीवरी में बन्नी का किरदार, जिसे उल्का गुप्ता ने निभाया है, टिफिन सर्विस चलाती है। वह खुद ही डिलीवरी भी करती है।
-
स्वरण घर में लीड कैरेक्टर स्वरण अपनी तीनों बेटियों के साथ मिलकर फेस क्रीम का बिजनेस करती है।
-
अनुपमा सीरियल में अनुपमा अपनी ऑनलाइन डांस एकेडमी चलाती है।
-
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा की दोनों भाभियां यानी वर्षा और जसमीत कपड़े डिजाइन करने का काम शुरू करती हैं। दोनों को इस बिजनेस में खूब सफलता भी मिलती है।
-
ये रिश्ता क्या कहलाता है में ही नायरा जिसका किरदार शिवांगी जोशी निभाती थीं बड़े खानदान की होने के बावजूद भी अपनी डांस एकेडमी चलाती है और अपने सपनों में रंग भरती है।
-
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भाभी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी को अचार पापड़ का बिजनेस करते दिखाया गया है।