-
Shivangi Joshi Favourite Things: टीवी सीरियल बेगूसराय से डेब्यू करने वालीं और ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से शोहरत पाने वालीं शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) छोटे पर्दे का बड़ा नाम बन चुकी हैं। शिवांगी जोशी की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। मोहसिन खान (Mohsin Khan) संग शिवांगी जोशी की जोड़ी फैंस काफी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं शिवांगी जोशी को क्या-क्या है पसंद:
-
शिवांगी जोशी को चॉकलेट बहुत पसंद है। ये बात उन्होंने खुद बताई थी। शिवांगी ने अपनी तमाम पसंदीदा चीजों के बारे में भी बताया है।
-
शिवांगी जोशी को अभिनेताओं में सबसे ज्यादा रणबीर कपूर पसंद हैं। रणबीर के अलावा वह अक्षय कुमार की भी फैन हैं।
-
बात अभिनेत्रियों की करें तो शिवांगी की पसंदीदा एक्ट्रेस करीना कपूर, मनीषा कोइराला और श्वेता तिवारी हैं।
-
शिवांगी को फिल्मों में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और कुंगफू पांडा बेहद पसंद हैं। इसके अलावा अमेरिकन पाई, रॉन्ग टर्न और लेटर टू जूलियट भी उन्हे काफी पसंद है।
-
शिवांगी के फेवरेट म्यूजिशियन ए आर रहमान हैं। बात सिंगर की करें तो वह दिवंगत नुसरत फतेह अली खान की फैन हैं।
-
शिवांगी पढ़ने की भी शौकीन हैं। उन्हें प्रेम कहानियां पढ़ना पसंद है।
-
शिवांगी जोशी को भारत में शिमला और मसूरी बेहद पसंद है।
-
Photos: Shivangi Joshi Instagram
