-
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा घर-घर में मशहूर हो गई थीं। उसके बाद बिग बॉस 11 की विनर बन उन्होंने दिखा दिया कि देश भर में उनकी कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस में उन्होंने लोगों को अपने असली किरदार से मिलवाया। उन्होंने दिखाया कि वो कितनी इमोशनल और केयरिंग नेचर की महिला हैं। आज शिल्पा शिंदे 42 साल की हो गई हैं। तो आइए शिल्पा शिंदे की कुछ अनदेखी पुरानी तस्वीरों से डालते हैं उनके एक्टिंग करियर पर एक नजर। (All Photos: Indian Express Archive)
-
शिल्पा शिंदे ने टेलीविजन पर स्टार प्लस के शो 'कभी आए ना जुदाई' से डेब्यू किया था।
-
टीवी पर उनका दूसरा शो था दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शो आम्रपाली।
-
शिल्पा शिंदे ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य संग 'पटेल की पंजाबी शादी' के 'लाइन मारो' गाने में भी काम किया था।
-
साल 2008 में शिल्पा शिंदे एक्टर इकबाल खान के साथ जी टीवी के शो 'वारिस' में नजर आई थीं। इस रोल ने उनके करियर में अहम योगदान दिया।
-
शिल्पा जी टीवी के शो 'मायका' में भी काम कर चुकी हैं। इस सीरियल में उनके साथ रोमित राज, उपासना सिंह और नेहा बॉम्ब भी नजर आई थीं।
-
अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत शिल्पा शिंदे टेलीविजन की बेहद सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने कॉमेडी से लेकर सीरियस तक हर तरह के रोल प्ले किये हैं।