-
अगर कहा जाए कि शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट मॉम हैं तो ये गलत ना होगा। शिल्पा उम्र के इस पड़ाव पर भी अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं। शिल्पा ने अपनी फिटनेस के साथ ही अपनी खूबसूरती और चेहरे के ग्लो को भी बरकरार रखा है। शिल्पा इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया में खुद से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है।(All Pics: Shilpa Shetty Instagram)
-
शिल्पा शेट्टी हाल ही में फराह खान के नए चैट शो में पहुंची थीं। यहां उनके साथ अनिल कपूर भी थे।
-
जिस तरह से अनिल कपूर ने अपने ऊपर उम्र को हावी नहीं होने दिया शिल्पा ने भी कुछ ऐसा ही किया है।
-
शिल्पा शेट्टी परपल कलर के जंपसूट में हमेशा की तरह ही काफी हॉट और एलिगेंट नजर आ रही थीं।
-
शिल्पा ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल लुक दिया है जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था।
-
मिनिमम मेकअप के साथ शिल्पा ने अपने इस परफेक्ट लुक को कम्पलीट किया।