-
शिबानी दांडेकर 42 साल की हो गई हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। यह बर्थडे शिबानी के लिए बेहद खास है। दरअसल बतौर शादीशुदा महिला यह उनका पहला जन्मदिन है। शिबानी ने फरहान अख्तर संग लव मैरिज की है।
-
फरहान और शिबानी ने इस साल 19 फरवरी को शादी रचाई थी। (Photo: Shibani Dandekar/Instagram)
-
शादी से पहले लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। काफी समय तक सीक्रेट डेटिंग भी की। (Photo: Shibani Dandekar/Instagram)
-
फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक रियलिटी शो में हुई थी। 2015 के इस शो में फरहान होस्ट की भूमिका में थे तो शिबानी कंटेस्टेंट थीं। तब फरहान शादीशुदा थे।(Photo: Shibani Dandekar/Instagram)
-
साल 2017 में फरहान का उनकी पत्नी अधुना भबानी से तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2018 से फरहान और शिबानी एक दूसरे को डेट करने लगे। (Photo: Farhan Akhtar/Instagram)
-
इस कपल ने कई बार इशारों में बताया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। (Photo: Farhan Akhtar/Instagram)
-
ये फरहान अख्तर थे जिन्होंने सबसे पहले अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया के जरिये पब्लिक किया। (Photo: Farhan Akhtar/Instagram)
-
दोनों जब साथ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन में पहुंचे तो ये रिश्ता कन्फर्म हो गया।(Photo: Shibani Dandekar/Instagram)
-
उसके बाद वह अकसर साथ दिखते। सोशल मीडिया में भी खूब तस्वीरें शेयर करते।(Photo: Shibani Dandekar/Instagram)
-
शिबानी दांडेकर फरहान के पूरे परिवार के साथ भी बेहद अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। (Photo: Shibani Dandekar/Instagram)
-
पिछले साल अपने जन्मदिन पर शिबानी ने गले पर फरहान के नाम का टैटू गुदवाया था। (Photo: Shibani Dandekar/Instagram)
-
दोनों के फैंस अब शिबानी की गुडन्यूज का वेट कर रहे होंगे। (Photo: Shibani Dandekar/Instagram)
