• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • चुनाव 2025
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • मैं बिहार हूं
  • वायरल
  • बिहार चुनाव परिणाम
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • मैं बिहार हूं
  • वायरल
  • बिहार चुनाव परिणाम
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. shashi kapoor receives dada saheb phalke award

Big Day: शशि कपूर के नाम ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार

वरिष्ठ अभिनेता-फिल्मकार शशि कपूर ने रविवार को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार ग्रहण किया। यहां ऐतिहासिक पृथ्वी थिएटर में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। दिवंगत राजकपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि अपनी बीमारी की वजह से तीन मई को हुए पुरस्कार वितरण समारोह में दिल्ली नहीं…

By: भाषाAakriti Arora
May 11, 2015 09:56 IST
हमें फॉलो करें
  • वरिष्ठ अभिनेता-फिल्मकार शशि कपूर ने रविवार को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार ग्रहण किया। यहां ऐतिहासिक पृथ्वी थिएटर में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। (फोटो: अमित चक्रवर्ती)
    1/9

    वरिष्ठ अभिनेता-फिल्मकार शशि कपूर ने रविवार को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार ग्रहण किया। यहां ऐतिहासिक पृथ्वी थिएटर में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। (फोटो: अमित चक्रवर्ती)

  • 2/9

    दिवंगत राजकपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि अपनी बीमारी की वजह से तीन मई को हुए पुरस्कार वितरण समारोह में दिल्ली नहीं जा सके थे। इसलिए जेटली ने मुंबई आकर उन्हें यह पुरस्कार दिया। (फोटो: अमित चक्रवर्ती)

  • 3/9

    कपूर को सम्मान दिए जाने के बाद जेटली ने कहा-यह एक अहम पल है जब हमारे एक वरिष्ठ अभिनेता को इस पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। यह शशि कपूर को दिया जा रहा है। वे निश्चित रूप से भारतीय सिनेमा के ऐसे बहुआयामी व्यक्तित्व हैं जो कभी-कभी जन्म लेता है। एक अभिनेता के साथ वे एक अच्छे निर्माता और निर्देशक भी हैं। हम उन्हें यहां उनके स्थापित संस्थान में सम्मानित कर रहे हैं। (फोटो: अमित चक्रवर्ती)

  • 4/9

    शशि कपूर (77) अपने परिवार के तीसरे सदस्य हैं जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे पहले उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। (फोटो: अमित चक्रवर्ती)

  • 5/9

    जेटली ने कहा-अगर इसी तरह की प्रतिभा कपूर परिवार से आती रही तो मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि यह उनके परिवार के लिए आखिरी पुरस्कार नहीं होगा। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं। (फोटो: अमित चक्रवर्ती)

  • 6/9

    काले लिबास पर एक नारंगी शाल ओढ़े शशि ने पृथ्वी थिएटर में वीलचेयर पर प्रवेश किया। जेटली ने उन्हें प्रमाणपत्र, शाल, पदक और चेक दिया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कपूर ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का नमस्ते कर अभिवादन किया। (फोटो: अमित चक्रवर्ती)

  • 7/9

    पृथ्वी थिएटर की स्थापना शशि ने अपने पिता की याद में की थी, जो फिलहाल उनकी बेटी संजना की देखरेख में फल-फूल रहा है। शशि का जन्म 18 मार्च 1938 को पृथ्वीराज कपूर के यहां हुआ था। चार साल की उम्र से ही वे अपने पिता के निर्देशन में बनने वाले नाटकों में काम करने लगे थे। (फोटो: अमित चक्रवर्ती)

  • 8/9

    उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 40 के दशक के उत्तरार्द्ध में बाल कलाकार के रूप में की थी। बाल कलाकार के तौर पर उन्होंने ‘आग’ और ‘आवारा’ में काम किया था जहां उन्होंने राज कपूर के बचपन का किरदार अदा किया था। शशि ने 1950 के दशक में सहायक निर्देशक के तौर पर भी काम करना शुरू किया। (फोटो: अमित चक्रवर्ती)

  • 9/9

    कपूर ने फिल्मों में नायक के रूप में पदार्पण 1961 में फिल्म ‘धर्मपुत्र’ से किया था और अब तक वे 116 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। ‘नमक हलाल’, ‘दीवार’, ‘कभी कभी’ और ‘काला पत्थर’ उनकी काफी सराही गई फिल्में हैं। वर्तमान में वे गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं जिस वजह से वीलचेयर पर रहते हैं। साल 2011 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था। (फोटो: अमित चक्रवर्ती)

TOPICS
dada saheb phalke award
Shashi Kapoor
shashi kapoor national awards
अपडेट
ओमान के खिलाफ फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी, जीवनदान का नहीं उठा पाए फायदा, पाकिस्तानी बल्लेबाज से आगे निकलने से चूके
साबरमती जेल में बंद ISKP के आतंकी को दूसरे कैदियों ने जमकर पीटा, लेकिन क्यों?
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी को ED ने किया गिरफ्तार
‘आप तब भी नहीं मानेंगी अगर सर हों’ धनुष के मैनेजर पर तमिल एक्ट्रेस मान्या आनंद ने लगाया कास्टिंग काउच की कोशिश करने का आरोप
BPSC Prelims Result 2025 Out: बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से चेक करें परिणाम
तेजस्वी की कोर टीम में संजय यादव और रमीज के अलावा ये 4 लोग भी शामिल; जानें किसका क्या रोल
Sadhguru Tips: बिस्तर छोड़ते ही कर लें ये आसान काम, पूरे दिन बॉडी में बनी रहेगी एनर्जी
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
शादी हो रही थी, भीड़ में स्टेज पर दूल्हे को देख चिल्लाई प्रेमिका- ये मेरे मामा का लड़का, खोल दिया ‘वर’ का वो गंदा वाला राज- हर कोई रह गया दंग
RRB Group D Exam Date Out: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम की तारीख घोषित, बुधवार को जारी होगी सिटी स्लिप; जानें एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट
9-9-6 मॉडल: 70 घंटे काम करने की बात करने वाले नारायण मूर्ति ने नया ‘बम’ फोड़ा है
नदी किनारे धूप सेंक रहे बाघ पर मगरमच्छ ने किया ऐसा हमला, पल भर में आई मौत; देखें वायरल वीडियो
फोटो गैलरी
9 Photos
इन सिंगर्स ने कभी पूरे देश को अपने गानों पर नचाया था, लेकिन आज बॉलीवुड से हो चुके हैं गुमनाम
2 hours agoNovember 18, 2025
9 Photos
N95 या N99? जहरीली हवा से बचने के लिए कौन सा मास्क बेहतर है?
4 hours agoNovember 18, 2025
9 Photos
बिहार के 7 GI टैग वाले फूड्स, जिनका स्वाद है बिल्कुल यूनिक, जानिए इनकी खासियतें
4 hours agoNovember 18, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US