-
ऑस्ट्रेलिया के चर्चित क्रिकेटर शेन वार्न और अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले का रिश्ता टूटा क्योंकि उनके संबंध बहुत कठिन हो गए थे।
-
वार्न का 50 साल की अभिनेत्री एलिजाबेथ के बीच रिश्ता करीब तीन वर्षों तक रहा और साल 2013 में दोनों अलग हो गए।
-
ह्यद टाइम्सह्ण पत्रिका के साथ बातचीत में 45 वर्षीय वार्न ने कहा, 'संबंध कठिन होते हैं। निश्चित तौर पर कठिन होते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए लेकिन ऐसा होता है। यह रात के खाने के समय बातचीत का विषय जरूर हो सकता है कि दो लोगों के साथ होने का मतलब है कि वे जिंदगी भर साथ रहेंगे?'
-
उन्होंने कहा, (रिश्ते टूटने) लिए सिर्फ व्यस्त कार्यक्रम जिम्मेदार नहीं था।
-
शेन वार्न ने कहा: 'जब हम पहली बार मिले थे तो वो कुछ नहीं कर रही थीं। मैं भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका था। परंतु उसी दौरान एलिजाबेथ काम पर चली गईं। वह फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग करने लगीं। मैं क्रिकेट खेल रहा था।..क्रिकेट कमेंट्री भी करता था। आस्ट्रेलिया में मेरे बच्चे हैं। ये सारी चीजे एक साथ जुड़ गई थीं।'
