-
भारत में छोटे पर्दे पर आने वाले रियलिटी शोज ना सिर्फ अपने कंटेंट बल्कि सो में बने रिश्तों को लेकर भी कई बार चर्चा में रहे। तमाम रियलिटी शो में सेलेब्स को करीब आते देखा गया। कुछ इतने करीब हुए कि आगे चलकर शादी रचा ली। वहीं कुछ रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए। आइए डालते हैं ऐसे ही सेलेब्स पर एक नजर:
-
हाल ही में राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने अपनी राहें जुदा कर लीं। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में दोनों करीब आए थे। करीब साल भर के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
-
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बिग बॉस 9 में शो के दौरान एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हुए थे। शो से निकलने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। आज दोनों खुशहाल मैरिड लाइफ जी रहे हैं।
-
अदिति शर्मा और सरवर अहूजा जी सिनेस्टार की खोज में को-कंटेस्टेंट थे। दोनों शो में एक दूजे को दिल दे बैठे और बाद में शादी भी कर ली।
-
काजोल की बहन तनीषा चटर्जी और अरमान कोहली भी बिग बॉस में ही करीब आए थे। हालांकि दोनों का रिश्ता बहुत ज्यादा लंबा नहीं चला।
-
अली मर्चेंट और सारा खान भी बिग बॉस में करीब आए और बिग बॉस में ही शादी भी रचा ली थी। शो से निकलने के कुछ महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।
-
भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया से पहली बार कॉमेडी सर्कस के सेट पर मिली थीं। वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
-
गौहर खान भी बिग बॉस में कुशाल टंडन पर दिल हार बैठी थीं। शो से निकलने के कुछ समय बाद तक दोनों साथ रहे लेकिन फिर ब्रेकअप कर अलग हो गए।