
सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में गुंजन जैन की किताब के लॉन्च के मौके पर पहुंचे। इस किताब में गुंजन ने 24 सफल महिलाओं की कहानी के बारे में बताया है। इस मौके पर शाहरुख ने भी अपनी जिंदगी की महिलाओं के रोल के बारे में बताया। 
शाहरुख ने कहा, मेरे जीवन को आकार महिलाओं ने दिया है, शुरुआत में मेरी दादी से लेकर अब मेरी बेटी तक। इस बीच मेरी पत्नी, कॉलोनी की चाची, दीदी और फिल्म इंडस्ट्री की उन महिलाओं ने जिनके साथ मैंने काम किया है, मेरे जीवन को प्रभावित किया है। -
उन्होंने कहा, मैं आज जो भी हूं उसका 100 फीसदी हासिल करने में उन्होंने मेरी मदद की है। मैं उन महिलाओं के बिना सफल नहीं होता।
-
लेखिका गुंजन जैन की एक किताब में विभिन्न क्षेत्रों की 24 महिलाओं की चर्चा है, जिसमें नीता अंबानी, चंदा कोचर और स्वाति पीरामल शामिल हैं।