-
साल 2007 में आई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'ओम शांति ओम' एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म की निर्माता-निर्देशक फराह खान के मुताबिक उन्होंने फिल्म की कहानी अपनी एक डायरी में लिखना तभी से शुरू कर दिया था जब वह फिल्म बॉम्बे ड्रीम्स के लिए कोरियोग्राफी कर रही थीं। फिल्म के बारे में कई ऐसी दिलचस्प बाते हैं जो लोग नहीं जानते हैं। तो लिए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें।
-
बिना किसी डॉयलोग्स के लिखा गया फिल्म का पहला ड्राफ्ट महज हो ही हफ्तों में पूरा कर लिया गया था। बकौल फराह खान- यह अब तक की सबसे आसान स्क्रिप्ट थी जो उन्होंने लिखी।
-
फिल्म में एक सीन है जहां ओम (शाहरुख खान) शांति प्रिया (दीपिका पादुकोण) को आग से बचाता है। इस सीन का आइडिया फिल्म मदर इंडिया से लिया गया था जिसमें सुनील दत्त साहब नरगिस को आग से बचाते हैं।
-
फिल्म में एक सीन है जहां एक्टर शेर से लड़ रहा है। इस सीन में नकली शेर का इस्तेमाल किया गया था और यह आइडिया फराह को उनके भाई साजिद खान ने दिया था।
-
शेर पर नॉटी पुस्सी कहकर चिल्लाने का आइडिया खुद शाहरुख खान का था।
-
फराह खान उस वक्त प्रेग्नेंट थीं जब फिल्म का हिट गाना दर्द-ए-डिस्को फिल्माया जा रहा था।
-
फराह खान दीपिका पादुकोण के स्क्रीन टेस्ट से खुश नहीं हुई थीं। साथ ही उनका यह भी मानना था कि दीपिका का उच्चारण ठीक नहीं है। लेकिन फराह ने दीपिका को बावजूद इसके फिल्म में कास्ट किया क्योंकि वह उनकी खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुई थीं।
-
दीपिका की आवाज के लिए अलग से ऑडीशन लिया गया था क्योंकि मेकर्स नहीं चाहते थे कि एक नए चेहरे के लिए अलग से डब आवाज का इस्तेमाल किया जाए।
-
फिल्म में दीपिका पादुकोण का किरदार 1970 में आई दीपिका पादुकोण की फिल्म ड्रीम गर्ल से लिया गया था। यही वजह थी कि फिल्म में जिस फिल्म की शूटिंग में दीपिका काम करती हैं उसका नाम ड्रीमी गर्ल रखा गया।
-
जिस वक्त फिल्म की शूटिंग की गई थी तब दीपिका महज 20 साल की थीं।
-
फिल्म में अर्जुन रामपाल ने अपना रोल करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि उनका किरदार कुछ ज्यादा ही बुरा है। हालांकि बाद में शाहरुख द्वारा समझाए जाने के बाद वह मान गए। शाहरुख खान ने बाथरूम में बैठ कर अर्जुन रामपाल को इस रोल के लिए मनाया था।
-
क्या आप जानते हैं कि अर्जुन रामापाल के चेहरे पर मूछें लगाने का विचार भी खुद किंग खान ने फराह को दिया था।
