-

Sahrukh Khan: शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो चुके हैं। जून 1992 में शाहरुख की पहली फिल्म दीवाना रिलीज हुई थी। तब से अब तक उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अपने फिल्मी करियर में शाहरुख ने कई अच्छे दोस्त बनाए। इनमें कुछ एक्ट्रेसेस भी हैं। ये एक्ट्रेसेस और शाहरुख हमेशा एक दूसरे के सुख दुख में खड़े नजर आते हैं। आइए डालते हैं एक नजर:
-
Kajol: काजोल के साथ शाहरुख खान ने अपने करियर की बेहद सफल फिल्मों में काम किया है। ऑफ स्क्रीन भी दोनों की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है।
-
Juhi Chawla: शाहरुख खान की सबसे अच्छी दोस्तों में जूही चावला का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। जूही ना सिर्फ शाहरुख की बेस्ट फ्रेंड हैं बल्कि उनकी बिजनेस पार्टनर भी हैं। (यह भी पढ़ें- शाहरुख खान को पहली बार देखकर भड़क गई थीं जूही चावला, डायरेक्टर से कहा था- ये तो धोखा है)
-
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित और शाहरुख ने कई हिट फिल्मों में काम किया। दोनों के बीच की दोस्ती इतनी गहरी है कि आज भी माधुरी उनकी तारीफ करती नहीं थकती हैं।
-
Farah Khan: शाहरुख खान के दोस्तों में कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस फराह खान का नाम भी शामिल है। शिरीष कुंदर के साथ शाहरुख खान के विवाद के बाद भी फराह औऱ शाहरुख की दोस्ती में दरार नहीं पड़ी थी।
-
Rani Mukherji: शाहरुख की एक्ट्रेस दोस्तों में अगला नाम रानी मुखर्जी का है। रानी संग कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर करने वाले शाहरुख उनके साथ कमाल की बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं। (यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की ये 5 एक्ट्रेसेज छोड़ चुकी हैं दुनिया, मौत की खबर सुन सदमे में आ गए थे फैंस)
-
Photos: Social Media