-
ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान (Jawan) में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ पर्दे पर धमाल मचाने वालीं साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) के बच्चे एक साल के हो गए हैं। बच्चों के जन्म पर एक्ट्रेस के पति ने बच्चों की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
-
फोटोज शेयर कर नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने लिखा- जन्मदिन मुबारक मेरे बच्चों। अम्मा अप्पा आप दोनों से इतना प्यार करते हैं जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
-
विग्नेश ने आगे लिखा – हमारी जिंदगी में आकर इसे संवारने के लिए आप दोनों का शुक्रिया। आप दोनों के साथ ये पहला साल कई खूबसूरत यादों से भरा हुआ है। आप दोनों ही हमारी दुनिया हो।
-
बता दें कि नयनतारा ने साल 2022 में फिल्म मेकर विग्नेश शिवन से शादी रचाई थी। शादी के 4 महीने बाद ही इस कपल के घर जुड़वा बेटों के रूप में खुशियां आईं।
-
नयनतारा के बच्चों के जन्म पर काफी विवाद भी हुआ था। दरअसल दोनों बच्चे सरोगेसी के जरिये हुए थे।
-
तमिलनाडु सरकार ने कपल के खिलाफ जांच बिठाई थी और यह सुनिश्चति किया था कि सरोगेसी से जुड़े सारे नियमों को फॉलो किया गया है कि नहीं।
-
सोशल मीडिया पर भी तमाम यूजर्स ने शादी के 4 महीनों के भीतर ही मां बनने की खबर पर नयनतारा को खूब ट्रोल किया था। (Photos: Vignesh Shivan Insta)