-

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने 23 साल पूरे कर लिए हैं। शाहरुख खान ने अपनी दमदार अभिनय से सबका मनोरंजन बखूबी किया है, यही नहीं खान को लेकर दीवानगी हर जगह देखी जा सकती है। आइए एक झलक उनके 10 रोमांटिक फिल्मों पर डालते हैं। </br><br/> 1. Dilwale Dulhania Le Jayenge: लोगों को रोमांस अगर किसी ने सीखाया है तो वह हैं शाहरुख खान। वह फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' थी जिसने बॉलीवुड में कई रिकॉर्ड तोड़े। राज और सिमरन की लव स्टोरी ने यंगस्टर्स को प्यार करना सिखाया और साथ ही घरवालों को मनाना भी।
-
2. Kuch Kuch Hota Hai: शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म ने ही दर्शकों को सीखाया कि प्यार दोस्ती है।
-
3. Dil To Pagal Hai: शाहरूख खान की इस फिल्म में दोस्ती, प्यार और रोमांस सबकुछ था जो दर्शकों को खूब पसंद आया।
-
4. Mohabbatein: शाहरूख खान ने इस फिल्म में एक बेहतरीन म्यूज़िक टीचर का रोल प्ले कर सबको चौंका दिया था।
-
5. Kabhi Khushi Kabhi Gham: यह फैमिली ऑरिएंटेड फिल्म लोगों ने खूब सराही थी। शाहरूख और काजोल की जोड़ी ने एक बार फिर से इस फिल्म के ज़रिए साबित कर दिया था कि वह आज भी रोमांटिक कपल की लिस्ट में सबसे आगे हैं।
-
6. Kal Ho Na Ho: शाहरुख खान ने इस फिल्म में अभिनेत्री प्रिती जिंटा का एक एंजल बनकर उनके लाइफ में आने वाली सारी परेशानियां दूर कर दी थी।
-
7. Veer Zaara: हिंटूस्तान और पाकिस्तान के बीच की दूरियों को शाहरुख खान ने बड़ी खूबसूरती से मिटाया और बताया कि प्यार में कोई भी मजहब या भेदभाव नहीं होता।
-
Devdas: इस फिल्म में देवदास के रोल में दिखे शाहरुख खान को कई आवॉर्ड से नवाज़ा गया था।
My Name Is Khan: इस फिल्म के ज़रिए एक बार फिर शारुख और काजोल की जोड़ी सामने आई थी और बताया सिर्फ नाम से ही कोई आतंकवादी नहीं होता। -
10. Rab Ne Bana Di Jodi: इस फिल्म को भला कौन भूल सकता है, जिसमें शाहरुख खान एक साधारन इंसान होते हुए भी अपने प्यार को पाने के लिए क्या-क्या नहीं किया। इसी फिल्म में अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी।