-
बॉलीवुड के सबसे चहिते सितारे शाहिद कपूर ने बीते दिन दिल्ली की मीरा राजपूत से पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली। (फोटो स्रोत: ट्विटर)
-
शाहिद कपूर की शादी बड़ी ही सादगी से दिल्ली के छतरपुर फार्महाउस में हुई। जहां दोनों परिवारों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। (फोटो स्रोत: ट्विटर)
-
शादी के बाद शाम को गुड़गांव के होटल ओबरॉय में रोयल रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। सूत्रों की मानें तो इस रिसेप्शन में करीब 250 मेहमान शामिल हुए। (फोटो स्रोत: ट्विटर)
-
अब इंतज़ार 12 जुलाई का है जब मुंबई में शाहिद की ओर से ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। हालांकि, छुट्टी नहीं होने के चलते शाहिद अभी हनीमून पर नहीं जा पाएंगे। (फोटो स्रोत: ट्विटर)
-
उन्हें मुंबई लौटते ही काम पर लौटना होगा। वह फिलहाल एक डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में जज हैं। वह विकास बहल की फिल्म 'शानदार' में भी इन दिनों काम कर रहे हैं। (फोटो स्रो
-
शाहिद कपूर को बॉलीवुड और उनके फैन्स के तरफ से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। (फोटो स्रोत: ट्विटर)
-
शाहिद कपूर के माता-पिता सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर रिसेप्शन पार्टी में एक साथ पहुंचे। (फोटो: वरिंदर चावला)
