-
साल 2017 के एशिया के 50 सबसे सेक्सी मर्द की लिस्ट में टॉप पांच पायदान पर भारतीय एक्टर ही छाए हुए हैं। आपको जानकर शायद थोड़ी हैरानी हो लेकिन रितिक इस लिस्ट में नंबर दो पर है। जी हां, रितिक को पछाड़ा है बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने। आगे की स्लाइड्स में जानिए और किन किन एक्टर्स ने बनाई ही इस लिस्ट में जगह…
-
ईस्टर आई नाम के लंदन के इस न्यूज पेपर ने ये लिस्ट बनाई है। अभी ये पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं हुई है लेकिन टॉप सात नाम सामने आ चुके हैं। नंबर एक पर शाहिद ने जगह बनाई है। पिछले साल शाहिद इस लिस्ट में आठवें नंबर पर थे।
रितिक को इस लिस्ट में नंबर दो पर जगह दी गई है। रितिक इससे पहले कई बार एशिया के सबसे सेक्सी मर्द चुने जा चुके हैं। -
पिछले तीन साल से नंबर एक पर जमें हुए जयान मलिक इस बार दो पायदान नीचे गिरे हैं। जयान इस लिस्ट में तीसरे नंबर के सबसे सेक्सी मर्द चुने गए हैं।
-
पॉपुलर टीवी एक्टर विवियन डीसेना को इस लिस्ट में नंबर चार पर जगह दी गई है।
-
छोटे पर्दे पर भगवान राम के किरदार में नजर आ चुके आशीष शर्मा को इस लिस्ट में पांच पर जगह दी गई है।
-
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को एशिया का छठा सबसे सेक्सी मर्द चुना गया है।
