बॉलीवुड के 'बादशाह' और 'रोमांस के किंग' शाहरुख खान का आज 50वां जन्मदिन है। आइए शाहरुख की याद रखें 7 दमदार रोल जिसने युवा को बहुत-कुछ सीखाया। </br><br/> 1. चक दे इंडिया: इस फिल्म में शाहरुख़ खान ने अपनी रोमांटिक छवि से हटकर एक ऐसे हॉकी कोच की भूमिका निभाई थी जिसका एकमात्र लक्ष्य अपनी टीम को विश्व कप जिताना होता है। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है लेकिन यहां ज्यादा लोकप्रिय क्रिकेट है। वहीं शाहरुख की इस फिल्म के बाद बच्चों और युवाओं ने हॉकी खेल को अच्छी तरह समझा और बढ़-चढ़ कर इस गेम में भाग लेना शुरू कर दिया। -
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे: भला कौन भूल सकता है राज और सिमरन की लव-स्टोरी। वह राज ही तो है जिसने युवाओं को सच्चे प्यार का अर्थ समझाया।
-
कुछ-कुछ होता है: 'प्यार दोस्ती है' यह शाहरुख ने ही तो समझाया।
-
कल हो ना हो: अपने प्यार की खुशी के लिए खुद को उससे दूर कर लेना यह शारुख ही ने तो सीखाया था।
-
ओम शांती ओम: अगर किसी चीज़ को शीद्धत से चाहे तो पूरी कायनात तुम्हे उससे ज़रूर मिला देती है… यह किसी और ने नहीं बल्कि शाहरुख ने ही बताया अपने फिल्मी अंदाज़ में।
कभी खुशी कभी गम: अपने प्यार के साथ-साथ परिवार की भी इज्जत करना यह भी तो शाहरुख ने ही सीखाया हमें। -
दिल तो पागल है: प्यार और दोस्ती के बीच के फर्क को भी तो शाहरुख ने ही अपने अंदाज़ में समझाया।
