-
बॉलीवुड में फिल्म प्रोड्यूसर्स की लंबे समय से यह शिकायत रही है कि एक्टर्स और एक्ट्रेसेस फिल्म में काम करने के लिए बहुत मेहनताना लेते हैं। इसके चलते एक गुणवत्तापूर्ण फिल्म बनाने में काफी दिक्कत पेश आती है। आए दिन मीडिया में इस तरह की खबरें भी आती रहती हैं कि फलां एक्टर या एक्ट्रेस ने फलां फिल्म में काम करने के लिए इतनी बड़ी राशि ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने कुछ फिल्मों या गानों में एक पैसा लिए बिना ही काम किया है। खास बात यह भी है कि उन्होंने इन फिल्मों में भी उतनी ही शिद्दत से काम किया, जितनी मेहनताना ली हुई फिल्मों में। आइए, विस्तार से जानते हैं उन एक्टर्स, एक्ट्रेसेस और उनकी उन फिल्मों के बारे में।
-
सलमान खान ने कई फिल्मों में कैमियो बिल्कुल फ्री में किया है। इनमें 'तीसमार खान', 'सन ऑफ सरदार' और 'फगली' मुख्य फिल्में हैं।
-
दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म में काम करने के बदले एक भी पैसा नहीं लिया था।
-
करीना कपूर ने साल 2009 में आई फिल्म 'बिल्लू' के हिट गाने 'मरजानी' में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। करीना ने इसके लिए मेहनताना नहीं लिया था। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म 'दबंग 2' के आइटम सॉन्ग 'फेविकोल से' भी फ्री में किया था।
-
फिल्म 'अग्निपथ' का आइटम सॉन्ग 'चिकनी चमेली' बेहद ही लोकप्रिय हुआ था। कैटरीना कैफ ने इस गाने में जबरदस्त डांस किया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई राशि नहीं ली थी।
शाहरुख खान ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' में कैमियो किया था। उन्होंने इसके लिए कोई राशि नहीं ली थी। -
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'बिल्लू' के आइटम सॉन्ग 'You Get Me Rocking And Reeling' में काम करने के लिए मेहनताना नहीं लिया था।
-
अक्षय कुमार की साल 2013 में आई फिल्म 'बॉस' का गाना 'हर किसी को नहीं मिलता' आपको जरूर याद होगा। सोनाक्षी सिन्हा ने इस गाने में फ्री में काम किया था।
-
शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म 'हैदर' में शानदार अभिनय किया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई राशि नहीं ली थी।
-
साल 2013 में आई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में सोनम कपूर के काम की काफी सराहना हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि सोनम ने इस फिल्म के लिए केवल 11 रुपए मेहनताना के रूप में लिया था।
-
साल 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' सुपरहिट हुई थी। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में फ्री में काम किया था।
