-
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। सुहाना इन तस्वीरों में बड़े ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। मालूम हो कि सुहाना की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। स्टार किड होने के नाते सुहाना को लेकर बॉलीवुड फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज है। फैंस के बीच सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी काफी समय से चर्चा होती रही है। हालांकि सुहाना अभी अपनी पढ़ाई में व्यस्त हैं और इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह बॉलीवुड ज्वाइन करेंगी या नहीं। शाहरुख खान ने कुछ समय पहले अपने बच्चों के करियर को लेकर कहा था कि यह पूरी तरह से उनका फैसला होगा कि वे बॉलीवुड में आना चाहते हैं या नहीं। इन सबके बीच इस तरह की खबरें आई हैं कि सुहाना बॉलीवुड के प्रति उत्साहित हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं सुहाना खान की जिंदगी के दूसरे पहलुओं के बारे में। (All Photos: Instagram)
-
सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले स्टार किड्स में सुहाना खान टॉप पर हैं।
-
सुहाना की उनकी फ्रेंड के साथ यह बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।
-
तस्वीरों से मालूम होता है कि सुहाना और उनकी फ्रेंड ने खूब सारी मस्ती की है।
-
बता दें कि सुहाना फिलहाल लंदन में अपनी पढ़ाई कर रही हैं।
-
सुहाना ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई है।
-
रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना स्कूल प्ले में हिस्सा लेती रहती हैं।
-
बताया जाता है कि शबाना आजमी ने सुहाना का प्ले देखकर उनके अभिनय की तारीफ की थी।
-
सुहाना को अपनी फ्रेंड्स के साथ लेट नाईट घुमना काफी पसंद है।
-
सुहाना के फैंस को उनकी नई तस्वीरों का हमेशा इंतजार रहता है।
