-
कलर्स चैनल के हिट शो ‘फुलवा’ में जिस बच्ची ने फुलवा का किरदार निभाया था वह लोगों द्वारा खूब पसंद की गई थी। इस सीरियल को बंद हुए 7 साल से ज्यादा वक्त हो गया है लेकिन लोगों को अब भी वह बच्ची याद होगी। अब वह बच्ची बड़ी हो गई है और टिकटॉक सेंसेशन बन गई है। बता दें कि जन्नत जुबैर ने फुलवा का ये मशहूर किरदार निभाया था। आज टिकटॉक पर जन्नत जुबैर को लगभग 2 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर भी जन्नत के फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ के पार है। जन्नत इंस्टा पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ये तस्वीरें खूब वायरल भी होती हैं। आइए डालते हैं नजर जन्नत जुबैर की ऐसी ही कुछ वायरल तस्वीरों पर।(All Pics: Jannat Zubair instagram)
-
हाल ही में जन्नत जुबैर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ ये तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के इंस्टा पर आते ही लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स बरस पड़े थे।
-
जन्नत टिकटॉक पर काफी एक्टिव हैं और अपने करोड़ो फैंस के लिए वीडियोज डालती रहती हैं।
जन्नत का नाम उन चंद अभिनेत्रियों में है जिन्होंने बतौर बाल कलाकार अपना एक्टिंग करियर स्टार्ट कर बड़ा नाम नाम बना लिया। -
जन्नत के चाहने वाले आज करोड़ों में हैं जो इनकी एक-एक अदा पर फिदा हैं।
-
बता दें कि जन्नत जुबैर ने फुलवा के बाद ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘हार जीत’, ‘मट्टी की बन्नु’ जैसे कई सीरियल्स में काम किया।
-
इन दिनों वह कलर्स टीवी के शो तू आशिकी है में काम कर रही हैं। इस सीरियल में वह पंक्ति नाम के मुख्य किरदार में हैं।
-
जन्नत जुबैर का नाम टिकटॉक स्टार मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख के साथ भी जोड़ा जाता रहा है।
-
हालांकि जन्नत ने फैजू के साथ अफेयर से हमेशा इनकार किया है।