
जब जब हम टीवी पर नजर आने वाले बच्चों के बारे में बात करते हैं तो ये हैं मोहब्बतें में रूही की भूमिका अदा करने वाली रूहानिका का नाम हमारे जहन में जरूर आता है। रूहानिका का करियर मात्र 5 साल की उम्र से स्टार्ट हो गया था। -
रूहानिका पहली बार टीवी शो मिसेज कौशिक की पांच बहुओं में नजर आईं थीं।
-
इसके बाद वो ये हैं मोहब्बतें में दिव्यंका त्रिपाठी की बेटी के किरदर में नजर आने लगी। इस भूमिका के बाद रूहानिका को घर घर में टीवी की मशहूर बेटी के तौर पर पहचान मिली।
-
रूहानिका 12 साल की उम्र में ही 3 भाषाएं बोलना जानती हैं। वो हिंदी और अंग्रेजी बोलना वैसे भी जानती थीं लेकिन 2014 में सनी देओल से उन्होंनें पंजाबी भी सीख ली।
-
रूहानिका की लोकप्रियता के कारण ही उन्हें ये हैं मोहब्बतें में 7 साल का लीप आने के बाद भी एक रूही की छोटी बहन का किरदार निभाने का मौका मिला।
-
रूहानिका ये हैं मोहब्बतें में काम करने के दौरान ही सलमान खान की मशहूर फिल्म जय हो में भी दिखीं थीं। रूहानिका दर्शकों के साथ तमाम टीवी स्टार्स और बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच भी लोकप्रिय हैं।
-
एक फोटो में वो हाफ गर्लफ्रेंड स्टार्स अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। रूहानिका ने इस फोटो के साथ कैप्शन दिया है "हाफ गर्लफ्रेंड, हाफ गर्लफ्रेंड, हाफ गर्लफ्रेंड मैं इस फिल्म को देखने के लिए वेट नहीं कर सकती। डेट सेव कर लीजिए 19 मई। इस फोटो पर रूहानिका को 51 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
रूहानिका अपने को स्टार्स के साथ काफी फोटो शेयर करती हैं और ऑन स्क्रीन मांओं के साथ भी फोटो शेयर करती हैं। दो अलग अलग फोटो में वो अनीता हसनंदानी और दिव्यंका त्रिपाठी के साथ नजर आ रही हैं। दिव्ंयका के साथ उनकी फोटो को 61 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है वहीं अनीता के साथ भी उनकी फोटो को 86 हजार से ज्यादा लोगों नें लाइक किया है। -
इस तस्वीर से लगता है कि रूही खाने की खूब शौकीन हैं।