-
1 अप्रैल 2005 को सलमान खान की एक फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम था लकी: नो टाइम फॉर लव। रिलीज से पहले ही फिल्म की बहुत ज्यादा पब्लिसिटी हो रखी थी। पब्लिसिटी का कारण थीं फिल्म की एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल। स्नेहा उल्लाल के बारे में तब कहा जा रहा था कि सलमान खान ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद हूबहू उन्हीं की तरह दिखने वाली एक्ट्रेस को लॉन्च कर रहे हैं। स्नेहा को ऐश्वर्या का हमशक्ल बताया जाने लगा। इतनी पब्लिसिटी के बाद भी फिल्म आई और बुरी तरह फ्लॉप हो गई। फिल्म फ्लॉप होने के बाद क्या हुआ स्नेहा उल्लाल का आइए डालते हैं एक नजर-
-
स्नेहा उल्लाल की पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद सलमान ने उन पर दोबारा दांव लगाया। उन्हें अपने भाई सोहेल के अपोजिट आर्यन नाम की फिल्म में कॉस्ट किया। ये फिल्म भी फ्लॉप रही।
-
शुरुआती दोनों फिल्में फ्लॉप होने के कारण स्नेहा उल्लाल का बॉलीवुड में फिल्मी करियर लगभग समाप्त हो गया।
इसके बाद उन्होंने साउथ का रुख किया। वहां स्नेहा ने तेलुगू फिल्म 'किंग', 'करंट' जैसी फिल्मों में काम किया है। -
इसी साल स्नेहा उल्लाल ने नेटफ्लिक्स के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का ऐलान किया था।
हलांकि फिल्मों से दूर स्नेहा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। -
स्नेहा आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें उनके फैंस द्वारा खूब पसंद भी की जाती हैं।
