-
सना सईद आज फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। सबसे पहले वह करण जौहर की फिल्म कुछकुछ होता है(1998) में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह शाहरुख और रानी मुखर्जी की बेटी के किरदार में थीं। इसके साथ ही सना ने सलमान खान की हर दिल जो प्यार करेगा(2000) और बॉबी देओल की बादल(2000) में भी बतौर बाल कलाकार काम किया था। लेकिन अब वह बड़ी हो चुकी हैं। बड़ी होने के साथ ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में खुद को स्थापित भी कर लिया है। सना एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के साथ ही सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह काफी बोल्ड हैं। आए दिन वह अपनी बोल्ड तस्वीरें इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। (All Pics: Sana Saeed Instagram)
-
सना सईद ने हाल ही में अपनी ये तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर वायरल हो रही है।
-
सना ने 2012 में करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द इयर में भी काम किया है। हालांकि इस फिल्म की सारी लाइमलाइट आलिया भट्ट लूट ले गईं।
-
साल 2013 में सना कलर्स टीवी के डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा में कंटेस्टेंट थीं।
-
2015 में सना ने डांस रियालिटी शो नच बलिए में अपने डांस का जलवा दिखा लोगों को अपना मुरीद बना लिया था।
-
साल 2016 में वह सोनी टीवी के शो फीयर फैक्टर में भी नजर आ चुकी हैं।
-
सना सईद सिर्फ रियालिटी शोज ही नहीं बल्कि डेली सोप में भी दिखाई दीं।
-
सना सईद ने जैसे बाबुल का आंगन छूटे ना (2008) और लो हो गई पूजा इस घर की (2008) में काम किया था।
-
सना सईद एक्टिंग ने सोशल मीडिया में अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग भी बना ली है।