टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने लंबे टीवी करियर से घर-घर में नाम कमा लिया है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही उन्हें कलर्स टीवी के रियालिटी शो बिग बॉस ने प्रतिभागी भी बनाया था। काम्या ये शो तो नहीं जीत पाई थीं लेकिन अपने गेम से उन्होंने लोगों के दिल जरूर जीते। काम्या टीवी सीरियल्स में सीधी – सादी लड़की से लेकर वैम्प तक के किरदार निभा चुकी हैं। एक्टिंग के साथ ही काम्या सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया में वह काफी बोल्ड हैं। आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी करती रहती हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल भी होती हैं। (All Pics: Kamya Punjabi Instagram) -
हाल ही में काम्या अपने बॉयफ्रेंड शलभ डंग के साथ दुबई में छुट्टियों पर थीं। काम्या की यह तस्वीर इसी हॉलीडे की है।
-
काम्या शलभ संग अगले साल शादी करने जा रही हैं।
-
इससे पहले काम्या पंजाबी ने बंटी नेगी संग शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और साल 2013 में तलाक हो गया।
-
काम्या कलर्स टीवी के दमदार शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में 'प्रीतो' के किरदार से काफी लोकप्रिय हुई थीं।
-
काम्या बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में उनकी बेस्ट फ्रेंड दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्यूषा बैनर्जी भी कंटेस्टेंट थीं।
-
इसके अलावा भी बिग बॉस के कई सीजन में वह बतौर एक्सपर्ट और प्रशंसक नजर आ चुकी हैं।
-
40 वर्षीय काम्या अपने बोल्ड अंदाज और बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।
