-
वैसे तो शादी सात जन्मों का बंधन होता है लेकिन कई बार ये निभ नहीं पाता। बड़े पर्दे के स्टार्स की तलाक लेते तो आपने कई खबरें पढ़ी होंगी। क्या आप जानते हैं छोटे पर्दे पर नजर आने वाले कई सितारें भी पहली शादी से अलग होकर दूसरी शादी कर चुके हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ कपल्स जिनमें एक या किसी किसी में दोनों ने पहले शादी से तलाक लेकर दूसरी शादी की है। (सभी फोटो सोशल मीडिया)
-
आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने साल 2001 में शादी की थी। दोनों के दो प्यारे से बच्चे भी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेणुका की ये पहली शादी नहीं है। उनकी एक शादी पहले भी हो चुकी है जिससे वो अलग हो चुकी हैं।
-
एक्ट्रेस शेफाली शाह ने साल 1997 में एक्टर हर्ष छाया के साथ शादी की थी। हालांकि चार सालों में दोनों अलग हो गए। इसके बाद शेफाली ने फिल्मकार विपुल के साथ शादी की। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
-
समीर सोनी और नीलम दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों की ये दूसरी शादी है। हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची भी दोनों ने गोद ली है।
-
दीपशिखा ने 10 साल की शादी के बाद जीत उपेंद्र से तलाक ले लिया और उसके बाद उन्होंने कैशव अरोड़ा से साल 2012 में शादी कर ली। ये शादी भी सिर्फ चार साल चली और साल 2016 में ये दोनों भी अलग हो गए।
-
श्रद्धा निगम और मयंक आनंद ने साल 2013 में शादी की थी। श्रद्धा इससे पहले करण सिंह ग्रोवर से शादी कर चुकी हैं। वो शादी सिर्फ चार साल चली उसके बाद दोनों अलग हो गए।
-
बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं। करण इससे पहले श्रद्धा निगम और जेनिफर विगेंट के साथ भी शादी कर चुके हैं।
-
गौरी प्रधान से पहले भी हितेन की एक शादी हो चुकी है। हालांकि वो शादी कुछ महीने ही चल पाई।
-
नीलम रॉय रॉनित रॉय की पहली पत्नी नहीं है। रॉनित अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं।
