-
टीवी शो 'ससुराल गेंदा फूल' से फेम हासिल करने वाले एक्टर जय सोनी और उनकी पत्नी पूजा सोनी बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। जय और पूजा ने साल 2014 में शादी की थी। अब बहुत जल्द पूजा अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में पूजा का बेबी शॉवर किया गया। इस खुशी के मौके पर जय सोनी और पूजा के करीबी दोस्त मौजूद रहे। इस मौके पर टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद रहे। पूजा के बेबी शॉवर में उनके सभी दोस्तों ने जमकर मस्ती भी की। इस बेबी शॉवर की कई फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं।
-
पूजा के बेबी शॉवर में जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज भी मौजूद थे।
-
माही और जय भानुशाली ने इस पार्टी में जमकर धमाल किया। दोनों ने बलून के साथ ढेर सारी फोटो भी क्लिक करवाई।
-
इस मौके पर टीवी एक्टर विवेक दहिया, जय भानुशाली जमकर मस्ती करते दिखे। इन दोनों के साथ जय सोनी भी तकिए की मदद से प्रेगनेंट होने की एक्टिंग करते नजर आए।
-
इनकी प्रेगनेंट लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
-
पार्टी में टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी पहुंचीं। उन्होंने जय सोनी और पूजा के साथ जमकर फोटो क्लिक करवाई।
-
इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री से पूजा गौड, राज सिंह अरोड़ा, विका कालांत्री और कई अन्य टीवी सेलेब्स भी दिखाई दिए। (All Photo Source: Instagram)
