-
टेलीविजन की नागिन के नाम से मशहूर मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरें उनके फैंस का दिल जीत रही हैं। मौनी गुरुवार को मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन को पहुंचीं। बप्पा के दर्शन करने आईं मौनी साड़ी में दिखीं। पिंक साड़ी और ब्लैक ब्लाउज में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थी। साड़ी में अपनी तस्वीरें मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी शेयर किये है। (All Pics: Mouni Roy Instagram)
-
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जन्मीं मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी।
-
मौनी को पहला ब्रेक एकता कपूर ने अपने सुपरहिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दिया। इस शो में मौनी पुलकित सम्राट के अपोजिट नजर आई थीं।
मौनी ने अपने 12 साल के करियर में कई उतार चढाव देखें। हालांकि आज मौनी भारतीय मनोरंजन जगत का जाना माना नाम हैं। -
मौनी टीवी की दुनिया से होते हुए बॉलीवुड तक पहुंच चुकी हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कई होने वाली हैं।
-
पिछले साल मौनी अक्षय के साथ गोल्ड में दिखीं तो इस साल वह जॉन के साथ RAW में नजर आईं।
-
आने वाली फिल्मों की बात करें तो मौनी राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना में और रणबीर कपूर के साथ ब्रहमास्त्र में काम कर रही हैं।
