बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और हरियाणवी डांसर क्वीन सपना चौधरी अपने हर अंदाज के जरिए लोगों की अटेंशन पाती हैं। सपना जहां एक ओर अपने डांसिंग वीडियोज के जरिए लोगों का ध्यान खींचती हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी लाखों चाहने वालों का दिल जीतती हैं। हाल ही में सपना नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पहुंची थी। इस कार्यक्रम के दौरान सपना ने साड़ी में धमाकेदार परफोर्मेंस दी। सपना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पिंक कलर की साड़ी और ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट ब्लाउज में दिख रही हैं। इस लुक में सपना लोगों के दिलों पर कहर बरपा रही हैं। आप भी देखिए सपना का गॉर्जियस अंदाज। (All Photos- instagram) -
सपना के पिंक अवतार को कई लोग पसंद कर रहे हैं तमाम उनता मजाक भी उड़ा रहे हैं। लोग उन्हें जिम जाने की सलाह दे रहे हैं।
-
सपना सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए इन दिनों सपना लोगों को इंस्टाग्राम पर हरियाणवी डिक्शनरी में अपनी क्षेत्रीय भाषा के तमाम शब्दों के मीनिंग बताती हैं।
-
पहले सपना के देसी अंदाज को क्षेत्रीय लोग खूब पसंद करते थे लेकिन अब वह ग्लैमरस लुक के जरिए देशभर के फैंस के बीच लोकप्रिय हो चुकी हैं।
-
लोग सपना के ट्रांसफॉर्मेशन की काफी तारीफ करते हैं।