-

सपना चौधरी (Sapana Chaudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देशभर में करोड़ों की संख्या में उनके फैंस हैं। हरियाणा की रहने वाली सपना चौधरी ने स्टेज डांस से टीवी शो और फिल्मों तक का सफर तय किया है।
-
वैसे सपना चौधरी अकेली हरियाणवी डांसर नहीं हैं जिनको लोग इतना चाहते हैं।सपना चौधरी के अलावा भी हरियाणा कई ऐसी कलाकार हैं जिनके गानों और डांस के लोग दीवाने हैं। इनकी एक झलक को भारी भीड़ इकट्ठा होती है। आइए डालते हैं एक नजर:
-
अंजलि राघव हरियाणा का बेहद लोकप्रिय नाम है। अपने डांस से लगभग हर किसी का दिल जीतने वालीं अंजलि सोशल मीडिया मॉडल भी हैं। सोशल मीडिया में भी उन्हें बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं।
-
हरियाणा के रोहतक में पली बढ़ी पूजा हुड्डा एक बेहतरीन डांसर के साथ ही एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं। पूजा के स्टेज शो में काफी भीड़ लगती है।
-
आरसी उपाध्याय, जिन्हें हरियाणा में लोग अर्शी के नाम से भी जानते हैं, अपने डांस मूव्स से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देती हैं। उनके शो की एडवांस बुकिंग के लिए भी खूब मारा-मारी होती है।
-
गोरी नागोरी भी हरियाणा का चर्चित नाम हैं। वह 9 साल की उम्र से स्टेज पर डांस कर रही हैं। उन्हें हरियाणा की शकीरा भी कहा जाता है।