-
अनिल कपूर की भतीजी और भाई संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ग्रेजुएट हो गई हैं। इसी के चलते कपूर फैमिली काफी खुश हैं और शनाया की इस अचीवमेंट को सेलीब्रेट कर रहे हैं। इसके चलते पापा संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेटी शनाया के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। संजय इस कास मौके पर एक तस्वीर शेयर करते हैं जिसमें उनीक पूरी फैमिली नजर आ रही है। संजय इस फोटो को कैप्शन देते हुए लिखते हैं- ग्रेजुएट शनाया कपूर का पापा। इसके अलावा संजय ने एक और तस्वीर अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से शेयर की थी। इस तस्वीर में शनाया हंसते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए संजय कपूर ने लिखा- ऐसे ही हंसती रहो और सूरज तुमपर चमकेगा। #ग्रेजुएशनडे। इस कास अवसर पर मां महीप कपूर ने भी शनाया की ग्रेजुएशन सेरमनी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम से शेयर की है, जिसमें वह लिखती हैं- कल तो छोटी थी आज इतनी बड़ी हो गई। प्राउड मम्मा। देखें तस्वीरें (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं।)
-
संजय कपूर ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। बेटी के ग्रेजुएट होने की खुशी में कपूर परिवार कुछ ऐसे सेलीब्रेट करता नजर आया। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
संजय कपूर ने अपनी बेटी शनाया की ये तस्वीर भी इंस्टा पर शेयर की। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
तस्वीर मे उन्होंने लिखा-ऐसे ही हंसती रहो, सूरज तुमपर चमकता रहेगा। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
शनाया की मां महीप कपूर ने शनाया के ग्रेजुएशन सेरमनी की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
शनाया का परिवार उनकी इस सफलता पर बेहद खुश है। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
इसके चलते पूरा परिवार खुशी मनाता नजर आया। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
शनाया और पिता संजय कपूर (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
शनाया और पिता संजय कपूर (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)