-
कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से शादी करने जा रही हैं। शादी 3 दिसंबर को है इसलिए अभी शादी की बाकी रस्म और रिवाज किए जा रहे हैं। हाल ही में भारती की चूड़ा सेरेमनी मनाई गई थी। इस दौरान भारती के इस फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अब इसके बाद हाल ही में भारती और हर्ष अपनी शादी में परंपरा और रस्मो-रिवाज से थोड़ा हटकर मस्ती के मूड में नजर आए। जी हां, भारती और हर्ष ने अपने मेहमानों के लिए पूल पार्टी का आयोजन भी किया। इस दौरान टीवी के कई सितारे इस पूल पार्टी को एंज्वॉय करने के लिए तैयार दिखे। देखें तस्वीरें:-
-
मुंबई में शादी के कुछ कार्यक्रम के बाद 3 दिसंबर को गोवा में हर्ष और भारती शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
-
शादी की थीम है भारती की बारात।
-
शादी का कार्यक्रम तीन दिन है।
-
पूल पार्टी में धमाल मचाने को तैयार कृष्णा
-
पूल पार्टी के बाद कॉकटेल और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
-
हाल ही में कपल ने प्री-वेडिंग वीडियो के जरिए लोगों का ध्यान खींचा था।
-
वीडियो में दोनों की दोस्ती और प्यार साफ दिखाई दे रहा था।
-
दोनों 'तुम खूबसूरत हो' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए थे जिसे एश किंग और गौरव दगांवकर ने आवाज दी है।
-
पार्टी में सनाया इरानी, आशा नेगी, ऋत्विक धंजानी, कैश्मीरा और कृष्णा भी मौजूद रहे।
-
-
-