-
Sana Khaan और कोरियोग्राफर मेलवेन (Melvin Louis) का ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में सना अपने इंस्टाग्राम से लगातार अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करती देखी गईं। सना ने मेलवेन पर चीटिंग करने और मोलेस्टेशन करने का आरोप लगाा था। इसके बाद उन्होंने मेलवेन से रिश्ता तोड़ लिया। सना ने ये भी बताया कि किस तरह से उनका परिवार भी मेलवेन की गलतियों पर पर्दा डालता था। ऐसे में सना ने मेलवेन की फैमली कोलेकर कहा कि- 'वो छोड़ो उसकी पूरी फैमिली कैरेक्टर लेस है'। जानिए क्या क्या बोलीं सना खान…
-
सना ने मेलवेन को लेकर कहा कि- जब मैं उसके साथ थी तो वह मेरे साथ गाली गलौच करता था। उसकी मम्मी कहती कि मेरा बेटा, लंबी लाइन लगती है लड़कियों की इसके लिए।
-
सना ने बताया कि ' मैंने उसकी मम्मी को बताया था कि आपका बेटा मेरे साथ धोखा कर रहा है। वह एक नहीं दो नहीं 3 नहीं बहुत सारी लड़कियों के साथ है।
-
सना ने कहा- 'उसकी मम्मी ने कहा था-अरे तुम्हारे अंकल भी ऐसे हैं, वह बाहर जाते हैं, एक बार एक महिला ने भी मुझे आकर बताया था अब बताओ क्या करें तो। तो मैंने कहा अरे आप जाओ और चेक करो ना, जैसे मैं कर रही हूं।'
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सना ने बताया- ‘एक एडवोकेट ने उन्हें मैसेज दिया। उन्होंने मुझे बताया कि पूरी घटना क्या थी, क्या हुआ था। एक 18 साल की लड़की थी, वह प्रेग्नेंट हो गई थी। शायद उससे कोई वादा किया गया था। भगवान जानता है क्या वादा किया होगा। इसके बाद वह लड़की डिप्रेशन में चली गई। वह लड़की फिर उस एडवोकेट से मिली। वह उसकी काउंसलर थीं। वह एडवोकेट उस लड़की को जानती थी। इसके बाद लड़की लॉस्ट हो गई।’ -
एक्ट्रेस ने बताया-‘ वकील ने मुझे बताया कि वह लड़की बोल ही नहीं पाती थी, वह कभी एक बिलकुल नॉर्मल लड़की हुआ करती थी। वो लड़का भी सो कॉल्ड सेलेब था। एडवोकेट ने कहा कि ये मैटर सामने आया तो वह भी इस बारे में बताने आईं। ऐसी बहुत सी लड़कियां थीं जिन्होंने मुझे मैसेज के जरिए बहुत सारी बातें बताईं। उनमें से एक लड़की थी जो कि अपनी पहचान छिपाना चाहती थी। लेकिन उसने ये बताया कि वह उसे ड्रग्स देता था और उसके साथ गलत हरकत करता था। वह लड़की 17-18 साल की रही होगी।’
-
सना ने आगे कहा- एक 16 साल की लड़की से भी उन्होंने बात की थी। उसने सना को बताया था कि उसे भी मॉलेस्ट किया गया था। सना ने बताया कि 13 साल की एज में उस लड़की को मेलवेन ने डांस क्लास में परेशान किया था।
-
सना ने ये भी बताया कि मेलवेन सना को साउथ की फिल्मों में डांस के कुछ मूव्स करने के लिए मना किया करता था।
-
सना ने बताया मेलवेन कहते थे कि अगर वह ये डांस स्टेप्स करेगीं तो मेलवेन की मां नाराज हो जाएंगी।