-
Samantha Naga Chaitanya Divorce: सामंथा रुथ साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड में भी नजर आने वाली हैं। 2017 में साउथ के सुपरहिट एक्टर नागा चैतन्या से उन्होंने शादी कर ली थी। शादी के चार साल बाद ही 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया।
-
तलाक के बाद कई मौकों पर दोनों एक दूसरे के प्रति अपनी कड़वाहट इशारों में जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में सामंथा ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ये तक कह दिया कि आज ऐसे हालात हैं कि अगर मुझे और नागा को एक कमरे में रखना है तो पहले वहां से सारी नुकीली चीजें हटा देनी चाहिए।
-
Nayanthara: साउथ की और भी कई एक्ट्रेसेस के ब्रेकअप और तलाक चर्चा में रहे। इनमें नयनतारा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। प्रभुदेवा की पूर्व पत्नी ने आरोप लगाया था कि वह शादी में रहते हुए नयनतारा के साथ रिलेशनशिप में थे। फिलहाल दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। नयनतारा औऱ प्रभुदेवा ने अपने-अपेन लिए जीवनसाथी चुन लिय़ा है। ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच किसी तरह की कोई बात नहीं होती।
-
Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी एक्टर सिंबु के साथ कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गई थीं। ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में हंसिका ने कहा था कि सिंबु आज भी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो पहले ऐसे शख्स होंगे जिन्हें मैं किसी भी जरूरत में सबसे पहले याद करूंगी।
-
Trisha Krishnan: राणा दग्गुबाती और तृषा कृष्णन का अफेयर भी काफी चर्चा में रहा था। बाद में राणा ने मिहिका बजाज से शादी कर ली थी। तृषा आज तक अनमैरिड हैं। दोनों कपल ने ब्रेकअप के बाद भी अपने बीच कोई कड़वाहट नहीं रखी है।
-
Aishwarya Rajnikanth: कुछ महीने पहले धनुष अपनी पत्नी, एक्ट्रेस और डायरेक्टर ऐश्वर्या से तलाक लेकर अलग हो गए थे। डिवोर्स के बाद भी दोनों के बीच कोई कड़वाहट सामने नहीं आई है। दोनों साथ मिलकर अपने बच्चे की परवरिश कर रहे हैं।