-
अपने जोक्स और कॉमिक टाइमिंग से सभी को हंसाने वाली नन्ही सी बच्ची सलोनी दैनी आज काफी बदल चुकी हैं। घर-घर में ‘गंगूबाई’ से पहचान बनाने वाली सलोनी अब बड़ी हो गई हैं। (Source: @salonidaini_/instagram)
-
सलोनी आज यानी 19 जून को अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। बड़ी होने के साथ-साथ सलोनी के लुक में भी काफी बदलाव आया है। उनकी ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग चौंक गए हैं। (Source: @salonidaini_/instagram)
-
सलोनी के कॉमिक अंदाज के साथ-साथ लोगों को सलोनी का क्यूट और गोल-मटोल लुक काफी पसंद आता था। लेकिन उन्होंने अब अपना वजन कम कर लिया है। (Source: @salonidaini_/instagram)
-
पहले के मुकाबले आज वो काफी स्लिम और फिट दिखती हैं। सलोनी ने अपने इस लुक को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। (Source: @salonidaini_/instagram)
-
वह अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3 लाख 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। (Source: @salonidaini_/instagram)
-
बता दें, सलोनी ने महज 6 साल की उम्र में फिल्म ‘दम कटा’ से डेब्यू किया था। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2010 में फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ में उनके किरदार ‘टुक टुक’ को खूब सराहा गया। (Source: @salonidaini_/instagram)
-
इसके अलावा वो टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ के साथ ही और भी कई रिएलिटी शो में नजर आई थीं। ‘कॉमेडी सर्कस’ में सलोनी ने अपने जोक्स से लोगों को खूब हंसाया है। (Source: @salonidaini_/instagram)
-
नन्ही गंगूबाई बन कर उन्होंने अपनी कॉमेडी टाइमिंग से सभी को काफी इंप्रेस किया। अपने इस किरदार से लोगों को इतना हंसाया कि आज भी लोग उन्हें गंगूबाई नाम से पहचानते हैं। (Source: @salonidaini_/instagram)
