-
बॉलीवुड की कैबरे क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेलेन ने अपनी अदाओं और डांस से लाखों को दीवाना बनाया था। उस जमाने में हेलेन का क्रेज इतना ज्यादा था कि प्रोड्यूसर्स उनका एक गाना या छोटा-मोटा रोल अपनी फिल्मों में जबरन डालने लगे थे। बर्मा में जन्मीं हेलेन का पूरा नाम हेलेन एनी रिचर्डसन खान है। वह सलमान खान की दूसरी मां हैं। दरअसल सलमान के पिता सलीम खान ने हेलेन संग दूसरी शादी रचाई थी। हेलेन अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए भी फेमस थीं। आइए डालते हैं नजर कैसे फिल्म दर फिल्म हेलेन ने अपने स्टाइल से सबको अपना मुरीद बना लिया। (All Photos: Indian Express)
-
फिल्म विक्टोरिया नंबर 203 में हेलेन ने एक जैकेट पहनी थी जिसमें बटन की जगह चेन थी।
-
हेलेन अकसर अपनी फिल्मों में अपने बालों और आंखों के मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती थीं। ये तस्वीर यारों का यार फिल्म की है।
-
बालों को आकर्षक लुक देने के लिए हेलेन स्टायलिश विग भी लगाया करती थीं।
-
फिल्म अंकल शैम से ली गई इस तस्वीर में हेलेन एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ती के साथ शीर दुपट्टे में दिख रही हैं।
-
पिया तू अब तो आजा गाने में हेलेन ने जितना शानदार डांस किया है उतना ही कमाल अपने लुक से भी दिखाया है।
-
टार्जन फिल्म में कर्ली बालों वाली हेलेन को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।
-
फिल्म शेर-ए-हिंद में हेलेन ने फैशनेबल लहंगा पहना था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने बेहद कमाल का हेयरडू करवाया था।
-
फिल्म सरदार में हेलेन के इस लुक को भी काफी पसंद किया गया था।
-
फिल्म दुनियादारी के इस गाने में अनारकली ड्रेस में हेलेन काफी खूबसूरत लग रही हैं।
-
फिल्म गरम खून में हेलेन थाई हाई स्लिट गाउन में दिखी थीं।
-
फिल्म साजिश में हेलेन एक अलग ही स्टायलिश लुक में नजर आई थीं।
