-

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। तस्वीरें बेहद खास हैं। खास इसलिए क्योंकि इसमें सलमान खान के साथ उनकी एक्स और प्रजेंट गर्लफ्रेंड दोनों एक साथ दिख रही हैं। ये दोनों हैं संगीता बिजलानी और लूलिया वंतूर। मौका था संगीता बिजलानी के जन्मदिन का। इस बर्थडे पार्टी में सलमान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ पहुंचे थे। पार्टी में साजिद नाडियाडवाला और एक्टर मोहनीश बहल भी नजर आए।(फोटो सोर्स- @manavmanglani/instagram)
-
80-90 का वो दशक जब सलमान खान और संगीता बिजलानी के अफेयर से अखबारों के कॉलम भरे रहा करते थे। बात तो यहां तक कही जाती थी कि दोनों शादी भी कर सकते हैं। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। बाद में संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली। ब्रेकअप के बाद भी सलमान और संगीता अच्छे दोस्त हैं। ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं। (फोटो सोर्स- @manavmanglani/instagram)
-
संगीता बिजलानी के 54वें जन्मदिन के अवसर पर सलमान ने प्रभुदेवा के साथ अपने डांस से धमाल भी मचाया। उनके डांस के वीडियो वायरल भी हुए। सलमान ने ये वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया। (फोटो सोर्स- @salmankhan/instagram)
-
पार्टी में सलमान ने प्रभुदेवा के साथ उनके ही सुपरहिट गाने उर्वशी-उर्वशी पर अपने मूव्स दिखाए। (फोटो सोर्स- @salmankhan/instagram)
-
सलमान के साथ प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला भी पार्टी में जमकर मस्ती करते दिखे। (फोटो सोर्स- @salmankhan/instagram)