-
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं। 'रेस 3' में वह एक बार फिर से बेहद खतरनाक स्टंट करते नजर आने वाले हैं। फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर लगता है कि 'रेस 3' की शूटिंग किसी जंगल में चल रही है। सलमान बाइक के साथ स्टंट करते हुए अपनी बंदूक से गोलियां बरसाते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि 'रेस 3' का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं और यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस तरह से सलमान एक बार फिर से ईद पर अपने फैन्स के लिए तोहफा लेकर आ रहे हैं। सलमान अपनी पिछली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में भी स्टंट करते हुए नजर आए थे। 'टाइगर जिंदा है' दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और इसने 339.16 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 'रेस 3' से भी पूरी उम्मीद है कि वह जबरदस्त कमाई करने वाली है। आइए, देखते हैं 'रेस 3' की कुछ तस्वीरें। (All Photos: Social Media)
-
सलमान खान एक बार फिर से अपने स्टंट्स से बॉलीवुड फैन्स को चौंकाने वाले हैं।
-
फिल्म 'रेस 3' में सलमान कुछ इस अंदाज में फाइट करते नजर आएंगे।
-
फैन्स के बीच सलमान के नए स्टंट की तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं।
-
'रेस 3' के कुछ हिस्से की शूटिंग अबू धाबी में भी हुई है।
-
सलमान खान एक बार फिर से अपने दंबग अंदाज से फैन्स को कायल करने वाले हैं।
-
'रेस 3' में जैकलीन फर्नांडीस भी एक्शन करती नजर आने वाली हैं।
-
अनिल कपूर इस फिल्म में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगे।
-
बॉबी देओल लंबे समय के बाद किसी फिल्म में एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं।
-
एक्ट्रेस डेजी शाह एक बार फिर से सलमान खान के साथ काम कर रही हैं।
-
फिल्म 'रेस 3' का पोस्टर काफी पहले ही रिलीज किया जा चुका है।