-
आज गणेश चतुर्थी है और इस मौके पर देश भर में लोग गणपति बप्पा को अपने घर ला रहे हैं। गणेश उत्सव की धूम सबसे ज्यादा बॉलीवुड सितारों के घर पर देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर भी गणपति बप्पा पधार चुके हैं। अर्पिता के परिवार ने बप्पा का जोरदार स्वागत किया। (Source: @varindertchawla/instagram)
-
सोशल मीडिया पर अर्पिता के घर की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें सलमान खान की मां सुशीला चरक, बहन अलवीरा खान और अर्पिता खान गणपति के स्वागत के लिए आरती की थाली हाथ में लिए घर के सामने खड़े दिखाई दिए। इसके बाद सुशीला चरक ने भगवान गणेश की आरती करके उनका स्वागत किया। (Source: @varindertchawla/instagram)
-
इस दौरान अर्पिता फ्लोरल डिजाइन वाले लाइट पिंक कलर के सूट-सलवार में नजर आईं। (Source: @varindertchawla/instagram)
-
‘फुकरे’ स्टार वरुण शर्मा भी अर्पिता के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान डार्क ब्लू कलर का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था। (Photo: Indian Express)
-
‘फुकरे’ एक्टर मनजोत सिंह भी अर्पिता के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। (Photo: Indian Express)
-
चंकी पांडे लाइट ब्लू कलर का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहनकर अर्पिता के घर गणपति के दर्शन करने पहुंचे। (Photo: Indian Express)
-
शमिता शेट्टी ट्रेडिशन आउटफिट में अर्पिता के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंची। (Photo: Indian Express)
-
वरुण धवन भी अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ अर्पिता के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। (Photo: Indian Express)
(यह भी पढ़ें: लालबाग के राजा के दरबार में Fukrey 3 की टीम, फिल्म रिलीज से पहले लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद)
