-
राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के फिर से इस पद पर काबिज होने के अभियान में प्रचार करने के लिए हिंदी फिल्मों के जानेमाने अभिनेता सलमान खान श्रीलंका में हैं। (स्रोत: Twitter @adaderana)
-
वह इस देश में चुनाव प्रचार में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता होंगे। (स्रोत: Twitter @adaderana)
-
सलमान श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और पांच अन्य बॉलीवुड कलाकारों के साथ राजपक्षे के समर्थन में मंच पर प्रस्तुति दे सकते हैं। (स्रोत: Twitter @adaderana)
-
स्थानीय वेबसाइट एशियनमिरर की खबर के अनुसार खान को राजपक्षे के बेटे नमल ने चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। (स्रोत: Twitter @adaderana)
-
पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन नमल की दोस्त हैं। (स्रोत: Twitter @adaderana)
-
सत्तारूढ़ गठबंधन से कुछ लोगों के अपने विरोधी मैत्रीपाला श्रीसेना के खेमे में जाने से निराश राजपक्षे के समर्थन के आधार को भी झटका लगा है। (स्रोत: Twitter @adaderana)
-
उम्मीद की जा रही है कि बॉलीवुड सितारों की मदद से उनके अभियान को मजबूती मिल सकती है। राष्ट्रपति चुनाव आठ जनवरी को होगा। (स्रोत: Twitter @adaderana)