-
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के 'दबंग' और 'बजरंगी भाईजान' सलमान खान आज भी बहुत नखरेबाज हैं। ऐसा हम नहीं खुद सलमान का कहना है।
-
सलमान ने बॉलीवुड में करीब तीन दशक गुजारे हैं और व्यावसायिक फिल्मों के सबसे सफल अभिनेताओं में शामिल होने के रूप में अपनी छवि बनाई है लेकिन सुपरस्टार का कहना है कि वह अब भी नखरे करते हैं।
-
उनकी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में छोटी लड़की हर्शाली मल्होत्रा है, जिसके अभिनय के कायल हो गए हैं सलमान खान।
-
हर्शाली मल्होत्रा फिल्म में पाकिस्तान की है और भारत में गुम होने के बाद सलमान उसे वापस घर लाने के मिशन में जुटे हुए हैं।
-
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म की गुरुवार शाम ट्रेलर लॉन्च करने के बाद 49 वर्षीय अभिनेता ने कहा, वह इतनी खूबसूरत है कि उसके साथ काम करने में मजा आता है। वह अविश्वसनीय है। वह नखरे करती है लेकिन वह छोटी है इसलिए ठीक है। मैं भी इस उम्र में नखरे करता हूं।
