• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. salman khan hit and run case journey from 2002 to

सलमान खान का हिट एंड रन केस का 12 साल का सफर, देखें तस्वीरें

सलमान खान के खिलाफ 2002 से जुड़े ‘हिट एंड रन’ मामले में घटना के दिन से लेकर मुंबई की अदालत द्वारा आज सुनाये गये फैसले तक का घटनाक्रम इस प्रकार है…

By: भाषा
May 6, 2015 14:18 IST
हमें फॉलो करें
    • सलमान खान के खिलाफ 2002 से जुड़े ‘हिट एंड रन’ मामले में घटना के दिन से लेकर मुंबई की अदालत द्वारा आज सुनाये गये फैसले तक का घटनाक्रम इस प्रकार है… 28 सितंबर 2002 : सलमान खान की सफेद रंग की टोयाकटा लैंड कू्रजर गाड़ी ने ब्रांदा में हिल रोड पर अमेरिकन एक्सप्रेस बेकरी में टक्कर मारी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। 28 सितंबर : सलमान का रक्त का नमूना लिया गया। 28 सितंबर : बांद्रा पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया, जमानत मिली। एक अक्तूबर : सलमान के खिलाफ भादंसं के प्रावधानों, मोटर वाहन अधिनियम 1988 और बॉम्बे प्रोहिबिशन एक्ट 1949 के तहत मामला दर्ज किया गया। अक्तूबर 2002 : मुंबई पुलिस ने भादंसं की धारा 304(2) लगाई जिसके तहत गैर इरादतन हत्या के लिए 10 साल जेल की सजा का प्रावधन। (फ़ोटो-पीटीआई)
    • 07 अक्तूबर 2002 : सलमान ने बांद्रा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, गिरफ्तार किये गये। 21 अक्तूबर 2002 : मुंबई पुलिस ने बांद्रा मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। 24 अक्तूबर 2002 : सलमान को जमानत मिली। मार्च 2003 : सलमान ने मुंबई सत्र न्यायालय में भादंसं की धारा 304-2 के आवेदन को चुनौती दी। मई 2003 : सत्र न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया, मजिस्ट्रेट अदालत को आरोप तय करने को कहा। जून 2003 : सलमान बम्बई उच्च न्यायालय गये, जिसने भादंसं की धारा 304-2 के मामले में लागू नहीं होने की राय दी। (फ़ोटो-पीटीआई)
    • अक्तूबर 2003 : महाराष्ट्र सरकार ने बम्बई उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी। दिसंबर 2003 : उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया कि मजिस्ट्रेट अदालत भादंसं की धारा 304-2 लागू करने के बारे निर्णय ले सकती है। अक्तूबर 2006 : सलमान खान के खिलाफ मजिस्ट्रेट ने आरोप तय किए। 03 अक्तूबर 2007 : पहली प्राथमिकी दर्ज कराने वाले पुलिस अंगरक्षक रविन्द्र पाटिल की टीबी से मौत। अक्तूबर 2011 : सलमान खान पर कठोर धाराएं लगाये जाने की अभियोजन पक्ष ने मांग की। (फ़ोटो-पीटीआई)
    • 23 दिसंबर 2013 : 17 गवाहों की गवाही के बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वी एस पाटिल ने अभिनेता पर गैर इरादतन हत्या का आरोप तय किया और मामले को सुनवाई के लिए सत्र न्यायाधीश के पास भेज दिया। 24 जून 2013 : सत्र न्यायाधीश ने मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ सलमान की याचिका को खारिज कर दिया और गैर कहा कि इरादतन हत्या का आरोप लागू है । 27 अप्रैल 2014 : सत्र न्यायालय में नए सिरे से मुकदमा शुरू, पहले गवाह ने गवाही दी। 24 जुलाई 2014: सत्र न्यायालय ने सलमान के खिलाफ आरोप तय किये। जुलाई 2014 : बांद्रा थाने से मामले की फाइल गायब। 63 गवाहों का वास्तविक बयान गुम। अदालत ने जांच का आदेश दिया। (फ़ोटो-पीटीआई)
    • 12 सितंबर 2014 : फाइलें मिलीं और अदालत में पेश की गयीं। सितंबर 2014 : इस मामले में प्रदीप घराट को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया। 25 मार्च 2015 : 24 गवाहों की गवाही के बाद अभियोजन की गवाही समाप्त। 27 मार्च 2015 : अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी डब्ल्यू देशपांडे ने सीआरपीसी की धारा 313 के तहत सलमान खान का बयान दर्ज किया। 31 मार्च : सलमान खान के चालक अशोक सिंह ने बचाव पक्ष के गवाह के रूप में बयान दिया, कहा कार वह चला रहा था, सलमान नहीं। (फ़ोटो-पीटीआई)
    • 01 अप्रैल : अभियोजन ने जिरह शुरू की। 10 अप्रैल : सलमान के वकील ने जिरह शुरू की। 20 अप्रैल : जिरह समाप्त 21 अप्रैल : अदालत ने कहा कि वह छह मई को फैसला सुनाएगी। 06 मई : अदालत ने फैसला सुनाया, सलमान दोषी। (फ़ोटो-पीटीआई)
TOPICS
hit and run case 2002
Salman Khan
अपडेट
Today Bank Holiday: आज 18 दिसंबर को बैंक खुले है या बंद? जानें क्या आपके शहर में भी RBI ने दी है सरकारी छुट्टी
Aaj Ka Panchang 18 December 2025: सर्वार्थसिद्धि योग में मासिक शिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित गुरुवार का संपूर्ण पंचांग
‘देश की धरोहर हैं, कोई निजी संपत्ति नहीं…’, केंद्र ने कहा- सोनिया गांधी के पास हैं नेहरू के पत्र
‘योगी जी को पता चला तो इनकी क्लास लगा देंगे…’, पूर्व बीजेपी सांसद पर क्यों भड़के अखिलेश यादव?
डोपिंग की शर्मनाक हैट्रिक, भारत में लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा केस: WADA रिपोर्ट
EXCLUSIVE: यूरोप की महिला से निकाह करने के लिए हैदराबाद आया था बॉन्डी बीच पर गोलीबारी करने वाला साजिद
BCCI को खिलाड़ियों की परवाह नहीं! लखनऊ में AQI 400 पार, न्यू चंडीगढ़-धर्मशाला की भी हवा थी जहरीली
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘अगर हम हर बार मशीन को दोष देते रहेंगे…’, ईवीएम, वोट चोरी को लेकर क्या बोले CM उमर अब्दुल्ला?
बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने के लिए तैयार है एनसीपी, नवाब मलिक को लेकर खिंची तलवारें
IPL 2026 KKR Playing 11: कहां खेलेंगे ग्रीन, कौन होगा विकेटकीपर? ये है कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
‘क्योंकि मैं अक्षय खन्ना का बहुत बड़ा फैन हूं’, मिडल ईस्ट में ‘धुरंधर’ पर बैन के बावजूद रैपर फ्लिप्पेराची ने जताई फिल्म देखने की इच्छा
फोटो गैलरी
10 Photos
किन विटामिन्स की कमी से अधिक लगती है ठंड? इन फूड्स के सेवन से शरीर को मिलती है गर्मी
13 hours agoDecember 17, 2025
8 Photos
बेहद खास होता है क्रिसमस का केक, जानें इस दिन और कौन से फूड्स खाते हैं लोग?
13 hours agoDecember 17, 2025
11 Photos
भारत से क्या-क्या आयात करता है इथियोपिया, किसकी डिमांड सबसे अधिक है
16 hours agoDecember 17, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US