-
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री 49 साल की हो चुकी हैं। इस उम्र में भी वे बेहद फिट नजर आती हैं। भाग्यश्री खुद को फिट रखने के लिए नियमीत रूप से एक्सरसाइज करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी कई तस्वीरें शेयर की हुई हैं जिनमें उन्हें एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। भाग्यश्री के फैन्स ने खुद को फिट रखने के उनके जुनून की काफी सराहना की है। इसके साथ फैन्स ने तस्वीरों पर कमेंट्स करके बताया है कि वे आज भी पहले ही तरह बेहद खूबसूरत और फिट नजर आती हैं। भाग्यश्री की फिटनेस को लेकर अगर यह कहा जाए कि उसे देखकर नए जमाने की अभिनेत्रियां भी शरमा जाएं तो गलत नहीं होगा। बता दें कि भाग्यश्री ने साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सलमान खान की हीरोइन बनी थीं। 'मैंने प्यार किया' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और भाग्यश्री को भी बहुत पसंद किया गया। चलिए देखते हैं भाग्यश्री की कुछ तस्वीरें और जानते हैं उनकी कुछ दिलचस्प बातें। (All Photos: Bhagyashree Instagram Account)
-
भाग्यश्री के वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।
-
इस तस्वीर पर एक शख्स ने लिखा है कि आप हमारे लिए प्रेरणादायक हैं।
-
एक अन्य शख्स ने इस तस्वीर पर कमेंट किया, "क्या बात है।"
-
भाग्यश्री के कुछ फैन्स ने उनसे यूट्यूब चैनल शुरू करके फिटनेस की जानकारी देने की अपील की है।
-
भाग्यश्री के फैन्स ने इस तस्वीर पर लिखा कि आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
-
बता दें कि भाग्यश्री जल्द ही एक तेलुगु फिल्म में काम करने वाली हैं।
-
यह फिल्म चेतन भगत के प्रसिद्ध नॉवेल टू स्टेट्स पर आधारित होगी।
-
भाग्यश्री बॉलीवुड के अलावा, भोजपुरी, तेलुगु, मराठी और कन्नड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
-
भाग्यश्री के फैन्स को उनके बॉलीवुड कमबैक का इंतजार है।