-

किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान ने बॉलीवुड को कई ऐसी फिल्में दी है, जिनकी वजह से उन्हें आज भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरूख खान के करियर को बुलंदी तक पहुंचाने वाली फिल्में पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी और सलमान ने उनके लिए मना कर दिया था। आइए देखते हैं वो कौन-कौन सी फिल्में जिनके लिए सलमान ने मना कर दिया था और एसआरके ने उनमें एक्टिंग की थी।
-
बाजीगर- फिल्म बाजीगर की वजह से किंग खान शाहरूख खान बॉलीवुड स्टार्स में शामिल हो गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरूख खान की यह फिल्म पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी और अब्बास मस्तान की पहली पसंद सलमान थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। बता दें शाहरूख को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड भी दिया गया था।
-
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे- बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी एक ऐसी फिल्म जिसकी वजह से शाहरूख का कद बॉलीवुड में और बढ़ गया था, लेकिन इस फिल्म के लिए भी सलमान ने मना कर दिया था।
-
चक दे इंडिया- शाहरूख खान के करियर की मुख्य फिल्मों में से एक चक दे इंडिया के लिए भी सलमान ने मना कर दिया था। बताया जाता है कि सलमान ने अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से फिल्म के लिए मना किया था और शाहरूख ने फिल्म में कबीर खान का किरदार अच्छे से निभाया।
-
जोश- जोश फिल्म भी पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी और लेकिन सलमान ने इसमें काम करने से मना कर दिया था। कहा जाता है कि सलमान फिल्म में ऐश्वर्या के भाई नहीं बनना चाहते थे और बाद में शाहरूख ने सलमान की जगह किरदार निभाया।
-
कल हो ना हो- शाहरूख खान की एक ओर सुपरहिट फिल्म के लिए सलमान ने मना कर दिया था। लेकिन इस फिल्म में सलमान खान को सैफअलीखान यानि अमन का किरदार दिया जा रहा था।