-
बॉलीवुड सुपरस्चार सलमान खान के फैंस के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर है। विदेशी मीडिया खबरों के अनुसार सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया से चुपचाप सगाई कर ली है।
-
कुछ समय पहले लूलिया के उंगली में अंगूठी भी देखी गई थी जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान और लूलिया ने चुपचाप सगाई कर ली है। सलमान और लूलिया अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों को कई बार साथ भी देखा गया है।
-
सूत्रों से पता चला था कि फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान भी लूलिया को कई बार सेट पर देखा गया था। इतना ही नहीं पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी लूलिया आई थीं।

फिलहाल इस बात की पुष्टि किसी ने नहीं की है। सलमान खान इन दिनों अपने शो बिग बॉस और फिल्म सुल्तान की शूटिंग में बिजी हैं।