-
सलमान खान बॉलीवुड के दबंग सुरस्टार माने जाते हैं। सलमान एक्टिंग के साथ ही स्वभाव से भी दबंग हैं। बॉक्सऑफिस पर भी उनकी दबंगई देखने को मिलती है। सलमान एकलौते ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं जिसने सबसे ज्यदा 100 करोड़ से अधिक कमाई वाली फिल्में दी हैं। बीवी हो तो ऐसी से करियर की शुरुआत कर भारत तक का सफर सलमान के मेहनत और डेडिकेशन को दर्शाता है। इतने लंबे करियर में सलमान के सामने कई मोर्टों पर मुश्किलें भी आईं। लेकिन हर मुसीबत को उन्होंने अपने ही अंदाज में हैंडिल किया। पर्दे पर एंग्री दिखने वाले सलमान निजी जिंदगी में काफी दिलचस्प हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ सीक्रेट्स शेयर किए।( All Pics: Salman Khan/Instagram)
-
सलमान ने बताया कि वो अमूमन ढाई से तीन घंटे ही सोते हैं। दिन में सोना उन्हें कतई पसंद नहीं है।
-
सलमान पेंटिंग का भी शौक रखते हैं। उन्होंने बताया कि वो खाली समय में पेंटिंग्स बनाते हैं।
-
खाली समय में पेंटिंग के अलावा सलमान खान या लिखते हैं या फिर टेलीविजन देखते हैं।
-
टीवी देखने में उनका एक नियम है। सलमान ने बताया कि वह टीवी देखते वक्त अगर ब्रेक आ जाए तब भी चैनल नहीं चेंज करते हैं।
-
सलमान के मुताबिक अगर कोई कुछ देखते समय ब्रेक आने पर चैनल बदल देता है तो वो काफी अपसेट भी हो जाते हैं।
