
बंधन, जुड़वा, घरवाली बाहरवाली, क्रोध जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचानी जानी अभिनेत्री के बारे में तो आप सभी जानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रंभा के बारे में। एक दौर में रंभा का नाम हर फैंस की जुवान पर रहता था। उनकी खूबसूरती और अदायगी के चर्चे हर जगह मशहूर थे, लेकिन ये अभिनेत्री मानो गुमनाम सी हो गई हैं। आज हम आपको एक और गुमान अभिनेत्री रंभा के बारे में बता रहे हैं कि इन दिनों वे क्या कर रही हैं और दिखती कैसी हैं। -
रंभा 90s के दशक की ऐसी अदाकारा हैं, जिनकी खूबसूरती की तुलना दिव्या भारती से की जाती है। भले ही वे अब फिल्मों में काम न करती हों लेकिन उनकी फिल्में देखना लोग आज भी पसंद करते हैं। उन्होंने जानी दुश्मन और प्यार दीवाना होता है जैसी फिल्मों में उनकी अदाओं और अभिनय ने दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी थी।
इन दिनों रंभा अपने परिवार की देखभाल कर रही हैं। -
5 जून 1978 को जन्मीं एक्ट्रेस आज 39 साल की हो गई हैं। ये ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हालांकि फिल्में कम की हैं लेकिन जितनी भी की है वो काफी बड़े बड़े स्टार्स के साथ की है। सलमान, सुनील शेट्टी से लेकर अजय देवगन तक के साथ उन्होंने काम किया। इसी के साथ बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रंभा के कम फिल्में करने के बावजूद उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी रही।
-
रंभा ने बॉलीवुड से फिल्में शादी से पहले ही बंद कर दी थी, शायद वो अफनी लव लाइफ को ज्यादा टाइम देती रहीं। लिहाजा उन्होंने 8 अप्रैल, 2010 को बिजनेसमैन इंद्राण पद्मनाथन से में शादी की।
-
रंभा के पति मैजिकवुड्स नाम की कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं। कनाडा बेस्ड यह कंपनी किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटीज बनाती है।
अब उनकी दो बेटियां है, जिनका नाम लान्या और साशा है। लान्या उनकी बड़ी बेटी है जिसका जन्म 2011 में हुआ और साशा छोटी बेटी जिसका जन्म 2015 में हुआ। वे सोशल मीडिया पर रंभा काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं। -
बात अगर रंभा की खूबसूरती की करें तो वे आज भी काफी कुछ नहीं है।
-
रंभा ने फिल्मी दुनिया में महज 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरु कर दिया था। रंभा ने 1995 में फिल्म 'जल्लाद' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद 'दानवीर', 'जंग', 'कहर', 'जुड़वां', 'सजना', 'घरवाली बाहरवाली', 'बंधन', 'मैं तेरे प्यार में पागल', 'क्रोध', 'बेटी नंबर वन', 'दिल ही दिल में', 'प्यार दीवाना होता है' के साथ साथ कई फिल्मों में काम किया।
-
परिवार के साथ हॉलीडे पर रंभा।
-
पूल में पति और बच्चों संग मस्ती मस्ती करतीं रंभा।
-
रंभा की दो प्यारी बेटियां।
-
हाल ही रंभा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
-
बेटियों के साथ रंभा।