-
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भाईजान का आज जन्मदिन है। सलमान ने अपने फैंस को क्रिसमस और अपने बर्थडे के मौके पर 'टाइगर जिंदा है' दी। वहीं सलमान के फैंस ने उनकी फिल्म को जबरदस्त हिट करा दिया, जो किसी गिफ्ट से कम नहीं था। सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं सलमान के बर्थडे के मौके पर उन्होंने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। बीती रात यानी मंगलवार 26 दिसंबर को एक तरफ अनुष्का-विराट की रिसेप्शन पार्टी मुंबई में मनाई गई। विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी मे आधा बॉलीवुड शामिल था। तो वहीं दूसरी तरफ विरुष्का की पार्टी निपटाने के बाद कई सितारे सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे। सलमान की पार्टी में क्रिकेटर एम एस धोनी के अलावा कैटरीना कैफ को देखा गया। विराट अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी निपटाने के बाद ये सितारे सलमान के जश्न में शामिल हो गए। कैटरीना ने विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में जो ड्रेस पहना था वह चेंज करके कैटरीना सीधा सलमान की पार्टी में पहुंचीं। देखें तस्वीरें:-
-
सलमान खान के बर्थडे का जश्न आधी रात से मनाना शुरू हो चुका था।
-
बॉलीवुड के कई सितारे विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में थे।
-
Virat-Anushka की रिसेप्शन पार्टी के बाद कई स्टार्स सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे।
-
बता दें, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज 52 साल के हो गए हैं। सलमान खान ने मंगलवार रात को अपने जन्मदिन को कुछ खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया।
-
महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ पहले विराट-अनुष्का रिसेप्शन में पहुंचे और थोड़ी देर बाद वहां से पनवेल के लिए रवाना हो गए।
-
सलमान खान ने मंगलवार रात पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया था।
-
सलमान के जन्मदिन से कुछ दिनों पहले यानी इस शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है ’रिलीज हुई थी।
-
सलमान का बर्थडे आने से पहले ही उनकी फिल्म ने अपने तीसरे दिन में 100 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
-
इसी के साथ ही सलमान की ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी।
-
चौथे दिन में 151 करोड़ रुपए की कमाई के बाद फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में पहुंचने से पहले ही 200 करोड़ रुपए बटोरने में सफल होगी ऐसा माना जा रहा है।
-
सलमान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है।
