-
हाल ही में हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प (Forest Gump) की हिंदी रीमेक लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) नाम से आई। आमिर खान (Aamir Khan) की ये फिल्म फ्लॉप हो गई। पहले भी कई हॉलीवुड फिल्मों की हिंदी रीमेक बनती रही है। हॉलीवुड के अलावा साउथ की भी कई फिल्मों की रीमेक बना बॉलीवुड ने करोड़ों कमाए हैं। पिछले कुछ सालों में कोरियन सिनेमा के भी बॉलीवुड में रीमेक बने। आइए डालते हैं उन फिल्मों पर एक नजर:
-
Duranga: हाल ही में जी 5 पर रिलीज हुई फिल्म दुरंगा कोरियन फिल्म फ्लॉवर ऑफ एविल की रीमेक है।
-
Singh Is Bling: अक्षय कुमार की सिंह इज ब्लिंग 2006 की कोरियन मूवी माइ वाइफ इज गैंगस्टर की हिंदी रीमेक थी।
-
Ek Villain: एकता कपूर की एक विलेन कोरियन फिल्म आई सॉ द डेविल की रीमेक थी।
-
Dhamaka: कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म धमाका 2013 की कोरियन मूवी द टेरर लाइव की कॉपी थी।
-
Bharat: सलमान खान की भारत कोरियन फिल्म ओड टू माइ फादर की रीमेक थी।
-
Radhey: सलमान की राधे भी कोरियन फिल्म द आउटलॉज की रीमेक थी।
-
Rock On: कोरियन पिल्म हैप्पी लाइफ की रीमेक बॉलीवुड ने रॉक ऑन नाम से बनाई थी।
