-
सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल से जमानत मिलने मिलते ही सुपरस्टार मुंबई पहुंचे। इस दौरान सलमान खान के फैंस ने उनका दिल खोल कर स्वागत किया। सलमान के साथ उनकी दोनों बहनें अर्पिता और अलवीरा भी मौजूद थीं। वहीं सलमान की गोद में अर्पिता के बेटे आहिल भी मौजूद थे। सलमान ने इस दौरान अपने घर की बालकोनी में आकर फैंस का अभिनंदन किया। इतना ही नहीं सलमान ने अपने फैंस से इशारों में बातें भी कीं। सलमान ने फैंस को इशारा करते हुए कहा कि वह घर आ गए हैं। अब आप भी घर जाइए। मैं भी सोता हूं आप भी सो जाइए। इस दौरान सलमान ने अपने फैंस को सोने का इशारा किया। वहीं सलमान के फैंस के अलावा सलमान के करीबी दोस्त भी उनसे मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। सलमान से मिलने जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा, कैटरीना कैफ, डेसी शाह, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और रमेश तौरानी भी पहुंचे। बता दें, जब सलमान जोधपुर की जेल में थे तब प्रीति जिंटा भी उनसे मिलने उनकी खैरियत पूछने पहुंची थीं। देखें तस्वीरें(फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस और इंस्टाग्राम) :-
-
कैटरीना कैफ और डेजी शाह (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सलमान से मिलने पहुंची कैटरीना कैफ (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सलमान के मुंबई वापस आने के बाद सलमान के घर जाते हुए रेस 3 एक्ट्रेस डेजी शाह (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सलमान से मिलने जाते हुए जैकलीन फर्नांडिस (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सलमान से मिलने पहुंची अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
मुंबई एयरपोर्टसे घर जाते हुए सलमान (फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)
-
सलमान के साथ उनकी गाड़ी में बॉडीगार्ड शेरा, के अलावा अर्पिता, अलवीरा और आहिल (फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)
-
भांजे के साथ सलमान (फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)
-
फैंस का अभिनंदन करते सलमान (फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)
-
फैंस के जज्बे को सलाम करते सलमान खान (फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)
-
सलमान ने कुछ ऐसे फैंस को सोने का इशारा किया (फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)
-
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (फोटो सोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)