-
बॉलीवुड में स्टार्स के पैचअप और ब्रेकअप आए दिन होते ही रहते हैं। यहां अफेयर चलने के बाद ब्रेकअप की खबरें आम है। अगर कहा जाए कि यह ट्रेंड बहुत पुराना है तो यह कहना गलत न होगा। हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स के बारे में जिन के प्यार के किस्से दुनिया भर में मशहूर थे। लेकिन जब ब्रेकअप हुआ तो इन्होंने एक दूसरे को मुड़कर भी नहीं देखा। हालांकि ये स्टार्स साथ में कई दफा काम करते दिख जाते हैं लेकिन ब्रेकअप की दीवार इनके बीच इन्हें ये अहसास दिलाती है कि 'अब हम साथ नहीं'।
-
कभी लव बर्ड्स की तरह एक दूसरे में खोए रहने वाले शाहिद कपूर और करीना कपूर आज अपनी अपनी दुनिया में काफी खुश हैं। करीना सैफअली खान के साथ तो शाहिद दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत के साथ खुश हैं। इतना ही नहीं दोनों के अब लिटिल स्टार किड्स भी हैं। करीना सैफ का बेटा तैमूर है तो मीरा शाहिद की नन्ही परी मीशा है।
-
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर कौन भुला सकता है। दोनों के प्यार के चर्चे दुनिया भर में मशहूर रहे हैं। लेकिन आखिर में क्या हुआ प्यार को दरकिनार कर दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। अब ऐश्वर्या तो अभीषेक बच्चन के साथ सेटेल हो गईं। वहीं सलमान अभी भी एकेले हैं। इससे पहले सलमान लूलिया और संगीता बिजलानी के साथ भी अफेयर में थे।
-
बॉलीवुड की हॉट जोडियों में से एक जोड़ी का नाम जॉन और बिपाशा भी था। दोनों का रिश्ता ऐसे एक दिन खत्म हो जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं था। ये जानकर हैरानी होती है कि करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया। जॉन शादी कर के सेटल हो गए तो वहीं बिपाशा ने भी हाल ही में करण सिंह ग्रोवर से शादी की है।
-
करिश्मा और अभिषेक बच्चन के अफेयर के बारे में पूरी दुनिया जानती थी। दोनों के प्यार के चर्चे हर तरफ मशहूर थे। दोनों की सगाई भी हो गई था। लेकिन बाद में दोनों ने सगाई तोड़ दी। इसके बाद करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी कर ली वहीं अभिषेक ने भी ऐश्वर्या राय को अपना हमसफर चुन लिया।
-
खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी किसी से कम नहीं हैं। पैचअप और ब्रेकअप का सिलसिला जितना तेजी से इनकी लाइफ में चला वह सबको हैरान कर देने वाला था। अक्षय यू तो बहुतों के साथ अफेयर में रह कर ब्रेकअप कर चुके थे। इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया था- वो नाम था शिल्पा शेट्टी का। फिल्म धड़कन के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान शिल्पा अक्षय को लेकर सीरियस हो चुकी थीं। वह अक्षय से शादी करना चाहती थीं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। वहीं शिल्पा भी बिजनेस मैन राजकुंद्रा के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं।
-
एक दौर ऐसा था जब अमिताभ और रेखा के प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर थे। कहा ये तक जाता था कि अमिताभ जया से नहीं बल्कि रेखा से शादी करना चाहते थे। हालांकि बाद में अमिताभ ने जया से शादी की।
-
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का। अनुराग बसु निर्देशित फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के दौरान इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि खबरों के मुताबिक यह दोनों ही स्टार्स एक वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।