-

सैफ अली खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर सैफ और उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। मालूम हो कि सैफ और करीना की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इनके फैंस इन्हें प्यार से 'सैफीना' कहकर बुलाते हैं। बताया जाता है कि साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान ये दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे और चार साल तक साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी। करीना ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सैफ के पहले शादी प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जबकि दूसरे प्रपोज में हां कर दी थी। दरअसल, पहले प्रपोजल में सैफ ने घुटने पर झुककर उन्हें प्रपोज नहीं किया था, इसलिए उन्होंने इसे नकार दिया। खैर, 20 दिसबंर 2016 को सैफ और करीना के बेटे तैमूर का जन्म हुआ। तैमूर के जन्म के बाद से सैफीना की जोड़ी एक बार फिर मीडिया की सुर्खयों में लगातार बनी हुई है। आज सैफ अली खान के बर्थडे पर हम आपको इस रॉयल कपल की कुछ बेहतरीन तस्वीरें दिखा रहे हैं।
-
करीना कपूर सैफ की दूसरी पत्नी हैं। करीना सैफ से उम्र में 10 साल छोटी हैं।
-
सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। बताया जाता है कि अमृता सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी थीं।
-
करीना कपूर खान ने कुछ समय पहले बताया था कि घुटने पर झुककर प्रपोज ना करने की वजह से उन्होंने सैफ के पहले शादी प्रपोजल को नकार दिया था।
-
सैफ की पहली पत्नी अमृता से दो बच्चे हुए हैं।
-
सैफ की बेटी का नाम सारा अली खान और बेटे का नाम इब्राहिम अली खान है।
-
सैफ अली खान मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान के बेटे हैं।
-
सैफ की मां बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर हैं।
-
सैफ अली खान की पहली फिल्म 'परंपरा' साल 1992 में रिलीज हुई थी।
-
साल 1994 में आई फिल्म 'ये दिल्लगी' से सैफ को बॉलीवुड में पहली बार सफलता मिली।
-
अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान की जोड़ी काफी लोकप्रिय रही है।